राजकीय उच्च विद्यालय डगोह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित : विधानसभा अध्यक्ष ने 44 लाख की राशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का कुलदीप सिंह पठानिया ने किया लोकार्पण

by
एएम नाथ। बनीखेत, (तुन्नुहट्टी) :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उच्च विद्यालय डगोह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान 44 लाख रुपयों की राशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का लोकार्पण भी किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जा रहा है। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर स्कूलों में रिक्त अध्यापकों के पदों को गेस्ट टीचर के रूप में भरने पर भी विचार किया जा रहा है ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्कूल के खेल मैदान बनाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एफआरए अनुमति मामला तैयार करने को कहा। उन्होंने स्कूल परिसर के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए पर वर्षा शालिका बनाने के निर्देश भी दिए। साथ में खंड विकास अधिकारी को स्कूल के मुख्य द्वार का निर्माण करने को कहा।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि
तारागढ़, चलामा,तुन्नुहट्टी इत्यादि ग्राम पंचायतों में आवश्यक विकासात्मक कार्यों में विशेष प्राथमिक्त रखी जा रही है।
साथ में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि पेयजल व विद्युत आपूर्ति, शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ बनी रहे।
उन्होंने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र तुन्नुहट्टी में आवश्यक उपकरणों एवं सामान की आपूर्ति जल्द उपलब्ध करवाने का भरोसा भी दिया ।
इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्वलित कर वार्षिक पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए 15000 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
मुख्य अध्यापक राजेश कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्षपुरी, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, ज़िला समन्वयक एनएसएस मीना चाढ़क, अधिशासी अभियंता विधुत
अंग्रेज सिंह, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, अध्यक्ष स्कूल प्रबंधन समिति ओम प्रकाश सहित पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि, स्कूल विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC गंधर्वा राठौड़ ने किया आरसेटी के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, महिलाओं का मार्गदर्शन किया

एएम नाथ।  भोरंज 23 अप्रैल। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा के गांव भैरवीं जट्टां में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर किया जारी : 24 अक्तूबर से आरम्भ उत्सव के दौरान 19 देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनता को समर्पित की 12 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 24 से 30 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में सिख गुरुद्वारों और मंदिरों की सुरक्षा की रवनीत सिंह बिट्टू ने विदेश मंत्री से अपील की

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री ने आज बांग्लादेश में धार्मिक स्थलों पर हमलों पर चिंता व्यक्त की और ढाका में स्थित सिख धार्मिक स्थलों और देश में हिंदू मंदिरों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब पीकर गाड़ी चलाई तो बजने लगेगी खतरे की घंटी

सोलन। तेजी से विकसित हो रहे भारत में हर दिन ऑटो मोबाइल सेक्टर में नई तकनीक से अपडेट होने का अवसर मिल रहा है। ऑटो मोबाइल सेक्टर में अब जल्द ही एक ऐसी तकनीक...
Translate »
error: Content is protected !!