राजकीय महाविद्यालय चंबा द्ने मनाया 66वा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है इसी में आपके जीवन की अगली रूपरेखा तय होती – मुकेश रेप्सवाल

by
एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय चंबा द्वारा 66वे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भाग 2 का आज सफल आयोजन किया गया। जिसमें  मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ की गई जिसके बाद मुख्य अतिथि  ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  तदुपरांत संगीत विभाग के छात्रों ने सरस्वती वंदना से सरस्वती मां की स्तुतीति की गई ।इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बैच, शॉल टोपी देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्राचार्य विद्यासागर शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और अपने संबोधन में कहा कि हम समरोह  के मुख्य अतिथि महोदय के अनंत आभारी हैं जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर अपनी गरिमामयी उपस्थिती से हमारे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है यह हमारा परम सौभाग्य है कि आज हमारे बीच एक ऐसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में विराजमान है जो स्वयं कर्मठता लगन और सफलता के उत्कृष्ट प्रतीक हैं। दिस अवसर मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने साल भर में शैक्षणिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया । मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के  यह जो 3 साल है यह आपके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है इसी में आपके जीवन की अगली रूपरेखा तय होती है। अगर इस समय का सदुपयोग किया जाए तो आप किसी भी लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं । अपने जीवन को सफल बनाने के लिए आपको पूर्ण लगन से कार्य करना है आज सफल होने के लिए बहुत सारे क्षेत्र हैं जिसमें छात्र अपना भविष्य बना सकते हैं । उन्होंने कहा कि विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों को अपने अंदर की प्रतिभाओं का पता चलता है और उनको वह निखार सकता है इसलिए उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको एक योजना बनानी चाहिए और उसे पर कड़ी मेहनत करनी चाहिए । उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया और मोबाइल क्रांति से नई पीढ़ी अपने मार्ग से भटक रही है हमें इस सोशल मीडिया का इस्तेमाल बड़ी सोच समझकर करना चाहिए । उन्होंने इस अवसर पर समस्त कॉलेज छात्रों को अपना वोटर कार्ड बनाने के लिए कहा और आगामी चुनाव में अपने  वोट का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। इसी अवसर पर महाविद्यालय चंबा द्वारा पहली बार लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से विशिष्ट अतिथि मेजर एस सी नैयर को सम्मानित किया। इसी अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, सेवानिवृत प्राचार्य विपिन राठौर, सेवानिवृत प्रोफेसर वाई ऐस मरवाह, सेवानिवृत डॉ लेखराज, प्रोफेसर रघुवीर, डॉ उपेंद्र गुप्ता ,प्रोफेसर सोहन खान, पीटीए अध्यक्ष जसवंत सिंह , तकनीकी सलाहकार भास्कर सहगल ओ एस डी उमा कान्त विशेष रूप से उपस्थित रहे।  इस सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य  विद्यासागर शर्मा ने आयोजन समिति एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी इस उपलक्ष पर महाविद्याल शिक्षक एवं गैर शिक्षक समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इसी अवसर पर प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की जिसमें अर्थशास्त्री नृत्य ,पंजाबी गिद्दा, हिमाचली नाटी ,देवी स्तुति और नुआला प्रस्तुति शामिल रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुनीत महाजन । चंडीगढ़, 22 मई :  द एनवायरमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर लोगों को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के बाद पहली बार गांव पहुंचेगी सड़क : 300 लोगों का सपना होगा पूरा, खत्म होगी 6 किमी की पैदल चढ़ाई

पांगी घाटी के दुर्गम गांव कुलाल के लोगों की बरसों पुरानी मुराद होने जा रही पूरी एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत मिंधल के कुलाल गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भविष्योन्मुखी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्यरत प्रदेश सरकार – संजय अवस्थी

2.25 करोड़ रुपए की सिंचाई योजना का कार्य शीघ्र होगा आरम्भ अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाना में दर्ज हो सकता मामला : प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी लिखना पड़ सकता महंगा

गगरेट  :  चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। जिसके चलते  चुनाव आयोग की सिफारिश पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!