राजकीय महाविद्यालय बड़सर में छात्र संगठन एनएसयूआई के सांस्कृतिक समारोह ‘आगाज-2023’ : खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियांे में अवश्य भाग लें युवा: इंद्र दत्त लखनपाल

by

विधायक ने बड़सर कालेज में एनएसयूआई के सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लिया भाग
बड़सर 01 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि विद्यार्थी जीवन एवं युवावस्था में खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे न केवल युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है, बल्कि उनकी ऊर्जा भी सकारात्मक कार्यों में लगती है और वे नशे जैसी गंभीर समस्या से दूर रहते हैं।
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय बड़सर में छात्र संगठन एनएसयूआई के सांस्कृतिक समारोह ‘आगाज-2023’ में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर मिलता है और वे हमारी समृद्ध लोक संस्कृति से भी रूबरू होते हैं। इससे हमारी लोक संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन भी सुनिश्चित होता है।
‘आगाज-2023’ के आयोजन के लिए एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने विश्वास जताया कि इस आयोजन के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को अपने टैलेंट के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन मंच उपलब्ध होगा तथा वे आने वाले समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम होंगे। विधायक ने बताया कि शैक्षणिक ढांचे में गुणवत्तायुक्त सुधार के लिए प्रदेश सरकार कई बड़े निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार ने पहली किस्त का प्रावधान कर दिया है। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के भवनों के लिए भी करोड़ों रुपये के बजट की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने एनएसयूआई के सांस्कृतिक आयोजन के लिए अपनी ओर से 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने का आह्वान किया।
इससे पहले बड़सर के पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार और एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक रूबल ठाकुर ने भी अपने विचार रखे तथा बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार, अन्य शिक्षक, कांग्रेस नेता राजीव पटियाल, पीटीए प्रधान, क्षेत्र की पंचायतों के जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रामलीला में दशरथ का किरदार निभा रहे एक्टर की स्टेज पर अचानक मौत

एएम नाथ । चंबा : चंबा में एक दुःखद घटना सामने आई है, यहां 70 वर्षीय अभिनेता अमरेश महाजन की रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाते समय हृदय गति रुकने से मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों के लिए आरंभ हुई निशुल्क कोचिंग क्लासेज : जिला प्रशासन की विशेष मुहिम के तहत 50-50 बच्चों को दी जाएगी जेईई और नीट की कोचिंग

हमीरपुर 09 दिसंबर। जिला के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
हिमाचल प्रदेश

साक्षात्कार 4 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में : एकमे एचआर मोहाली में भरे जाएंगे 40 पद

Turning turning stone online casino ” Subjective questions are those which are based on the subjective opinion of “What does the graph above represent?” – “There is no correct answer as this is opinion...
Translate »
error: Content is protected !!