राजकीय महाविद्यालय सोलन में 05 दिवसीय एनसीसी शिविर आरम्भ

by
सोलन :  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर का 05 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ 1एचपीबीएन सोलन के लैफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार ने किया। यह जानकारी आज यहां महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक लैफ्टिनेंट सोहन सिंह नेगी ने दी।
यह शिविर 12 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
सोहन सिंह नेगी ने कहा कि शिविर में महाविद्यालय के 29 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर में कैडेट को मानचित्र अध्ययन, ड्रिल एवं शस्त्र प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिविर के शुभारम्भ अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. नम्रता टिकु सहित सीएचएम सिराज तथा हवलदार टेकचंद भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट रद्द : बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सजा में छूट देने वाले गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया रद्द

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने एक बड़े फैसले में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड के बाहर लगी आग : कोई हताहत नहीं, 36 महिलाओं और बच्चों को निकाला

रोहित जसवाल।  ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में मंगलवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. उस समय वार्ड में करीब तीन दर्जन से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 अगस्त तक स्कूल बंद रखने के DC ने किया आदेश जारी : उपायुक्त ने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए अबादा बराना स्कूल के भवन का किया निरीक्षण

ऊना, 25 अगस्त. ऊना जिले में जारी भारी वर्षा के बीच जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्परता से कदम उठाने में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला टीचर सस्पेंड : 3 साल से आती थी रोजाना साढ़े 12 बजे स्कूल

एएम नाथ : कुल्लू ।  जिले में  लगघाटी में चौपड़सा सरकारी स्कूल में देरी से आधी छुट्टी पर पहुंचने वाली महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीचर रोज 12 बजे के...
Translate »
error: Content is protected !!