राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के होनहार विद्यार्थियों को विधायक संजय रत्न ने किया सम्मानित : विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का होना भी जरूरी – संजय रत्न

by
राकेश शर्मा, तलवाड़ा/ ज्वालामुखी :   विधायक संजय रत्न ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गर्ल्स ज्वालामुखी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा वर्ष भर में प्राप्त उपलब्धियां के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां के लिये सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ उनको प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्राप्त होता है।
विधायक ने अध्यापकों से विद्यार्थियों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान किया और छात्रों की प्रतिभा की पहचान कर इन्हें ओर निखारने की दिशा में सकारात्मक शुरुआत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे ही हमारा भविष्य है और इन्हें निखारने तथा सवारने में सबसे बड़ा योगदान अध्यापकों का ही होता है।संजय रत्न ने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार होना भी जरूरी है । अभिभावकों का आह्वान करते उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में संस्कृति एवं संस्कारों की भावना का भी समावेश किया जाना चाहिए जिससे सभ्य समाज की परिकल्पना धरातल पर उतरे । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर अपने माता- पिता नाम रोशन कर गौरवांवित करना चाहिए।विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी में सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ करने और चरणबद्ध तरीके से ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए विशेष प्राथमिकता रखी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क बेहतर महत्वपूर्ण होती हैं।उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रसंशा की और विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अपनी ओर से 11 हजार देने की घोषणा की गई इससे पहले पाठशाला के प्रधानाचार्या प्रवीण कुमारी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस अवसर पर ऋतु रत्न , उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव शर्मा, उपमंडल पुलिस अधिकारी ज्वालाजी विकास धीमान , जल शक्ति , लोक निर्माण , विद्युत विभाग के अधिकारी , स्कूल के अध्यापक विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

टास में जीत : भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन जीते , किस्मत ने भी दिया हर्ष महाजन का साथ : राज्यसभा के भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को वोटिंग में मिले 34-34 वोट

एएम नाथ  । शिमला : हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन लॉटरी में जीत गए हैं। विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। हर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हणोगी में फोरलेन टनलों से यातायात शुरू होना क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात : जयराम ठाकुर

पंडोह में एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर लिया फीडबैक कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सुगम हुआ सफर एएम नाथ। मंडी :कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डयोड–हणोगी तथा हणोगी से दवाड़ा तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभियान के अंतिम दिन एयरलिफ्ट किए गए 64 : श्रद्धालु मणिमहेश यात्रियों के लिए चलाया गया विशेष बचाव अभियान आधिकारिक तौर पर संपन्न

लगभग 8500 श्रद्धालुओं को दी गई निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन चंबा द्वारा श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक साल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर लोगों का कल्याण किया सुनिश्चित, हर व्यक्ति बनेगा विकास में भागीदार – आर.एस. बाली

पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने मंडी जिले की नाचन विधानसभा की ग्राम पंचायत घरोट में की सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता बोले… नाचन की प्रत्येक पंचायत के लिए 5-5 सोलर लाइटें देने...
Translate »
error: Content is protected !!