राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में स्वास्थ्य जांच शिविर और नशा मुक्ति कार्यशाला का आयोजन

by
एएम नाथ।  पधर 30 मई :  स्वास्थ्य खंड पधर के सौजन्य से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी में ‘अपना विद्यालय’ मेरा स्कूल मेरा गर्व कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पधर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
इस दौरान दन्त चिकित्सक डॉ. विक्रांत द्वारा 80 विद्यार्थियों की दंत जांच के अलावा एनीमियाऔर सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के साथ-साथ कुफरी बाजार में 10.30 सुबह और बडीधार बाजार में दोपहर 1.30 बजे विशेष रूप से एक मोबाइल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे छाती के रोगों की जांच की गई।
डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि विद्यालय व आंगनबाडी स्तर पर इस तरह की स्वास्थ्य जांच शिविर पूरे स्वास्थ्य खंड में रखे जा रहे हैं ताकि छात्रों को प्रारंभिक स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर समय पर इलाज मिल सके। साथ ही, नशे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नशा मुक्ति पर केंद्रित जागरूकता सत्र भी आयोजित किया जा रहा है,
जिसमें नशे के प्रति छात्रों को जागरूक व सामाजिक और मानसिक क्षति, तथा इससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर डॉ. शैली द्वारा छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जानकारी दी व चेतन ने करियर काउंसलिंग पर छात्रों को जानकारी दी।
इस अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत कुफरी एवं बड़ी धार में नि:क्षय शिवर का भी आयोजन किया गया, जिसमें एक्सरे मशीन से 96 लोगों की जांच की गई। इसके अलावा 120 लोगों का रक्तचाप जांच गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेड़ों की शाखाएं काटने के आरोपों की जांच की गुगलैहड़-दियोली में एनजीटी टीम ने

ऊना :22 जुलाई 2022- एनजीटी की गठित टीम ने आज गगरेट उपमंडल के अंतर्गत गुगलैहड़-दयोली सड़क किनारे पेड़ों की शाखाओं के कटान के आरोपों की जांच की। इस टीम में वन एवं जलवायु परिवर्तन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बस-ट्रक और कार की खतरनाक भिड़ंत : 63 लोगों की मौत, चारों और पसरा मातम

कंपाला :  युगांडा में बुधवार एक भयावह सड़क दुर्घटना में कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई। हादसा गुलू शहर की ओर जाने वाले हाईवे पर हुआ, जहां दो बसें और दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

ऊना – उपायुक्त राघव शर्मा ने पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा पोलिंग पार्टियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अंब विकास खंड के तहत आने...
Translate »
error: Content is protected !!