राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

व्यक्तित्व विकास तथा नशा मुक्त समाज बारे उपायुक्त ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

एएम नाथ। चम्बा :  युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र के सयुंक्त तत्वावधान में विकसित भारत युवा संसद-2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन राजकीय महाविद्यालय चम्बा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस युवा संसद के लिए राजकीय महाविद्यालय चम्बा को जिला चम्बा और लाहुल स्पीति जिला के लिए नोडल संस्थान बनाया गया था


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उपायुक्त मुकेश रेपसपाल ने युवाओं का व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक पहलुओं के विषय में मार्गदर्शन किया तथा प्रभावी संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, व्यवहार कुशलता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने समाज में बढ़ रहें नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त जरते हुए सभी युवाओं से नशे से दूर रहने और औरों को भी इस संबंध में जागरूक करने का पुरज़ोर आह्वान किया। उन्होंने युवा संसद के सभी प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि बह उम्मीद करते हैँ कि प्रतियोगिता के अंतिम दस विजेता राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चम्बा का नाम रोशन करेंगे।
इस पूर्व मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। जिला नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश तथा प्राचार्य डॉ मदन गुलेरिआ द्वारा मुख्यातिथि, निर्णायकों व विशिष्ट अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया व उन्हें सम्मानित किया गया।


आयोजन के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी। अंतिम तिथि तक जिला चम्बा के विभिन्न संस्थानों के 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं ने वीडियो अपलोड करते हुए पंजीयन किया। उन्होंने बताया कि प्रारम्भिक छंटनी के पश्चात उत्कृष्ट युवाओं का चयन अगले चरण के लिए किया गया है। दूसरे चरण में उत्कृष्ट युवाओं द्वारा राजकीय महाविद्यालय चम्बा में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम 2025 में शामिल होकर “एक राष्ट एक चुनाव-विकसित भारत की और बढ़ते कदम” विषय पर 02:45 मिनट से 03:00 मिनट का भाषण प्रस्तुत किया। राजकीय महाविद्यालय चम्बा, सलूणी, तीसा, चुवाड़ी, बनीखेत, बीटीसी डीएवी कॉलेज बनीखेत, मिलेनियम बीएड कॉलेज सरु, आईटीआई चम्बा, पॉलिटेक्निक कॉलेज चम्बा के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में विचार रखें। सभी प्रतिभागियों ने एक देश एक चुनाव विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी और पारदर्शिता, आर्थिक मजबूती, सुरक्षा, शिक्षा की मजबूती को बढ़ावा मिलेगा तथा संसाधनों का कम व्यय होगा। जबकि कुछ प्रतिभागी उक्त विषय के विरोध में, इसकी खामियां गिनाते नज़र आये। वक्ताओं ने अपने वक्तव्य के माध्यम से अपने बहुमूल्य विचारों से सभी को अवगत कराया।


निर्णायकों के अंतिम निर्णय के अनुसार युवा संसद की इस भाषण प्रतियोगिता में दीक्षा पहले, हिमांगी दूसरे, दीक्षिता गुप्ता तीसरे, कोमल रानी चौथे, अर्पित जर्याल पांचवें, दिशा छठे, जिंदल शर्मा सातवें, राधिका ठाकुर आठवें, भवानी ठाकुर नवें और साक्षी ठाकुर दसवें स्थान पर रहें । यह सभी विजेता प्रतिभागी अगले दौर में राज्य स्तरीय युवा संसद में बचत भवन शिमला में भाग लेंगे व जिला चम्बा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्यातिथि को प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिआ, निर्णायकों को द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रोफेसर संतोष देवी ने किया।
प्रतियोगिता के दौरान सेवानिवृत प्राचार्य एवं शिक्षाविद डॉ. बिपन राठौर, सेवानिवृत प्राचार्य एवं गणितज्ञ परीक्षित शर्मा, सेवानिवृत भाषा अध्यापक, कवि एवं साहित्यकार अनूप कुमार, प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिआ तथा नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने निर्णायक मंडल तथा ज्यूरी सदस्यों के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिला युवा अधिकारी विवेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ मनेश वर्मा, डॉ चमन सिंह, डॉ शेल्ली महाजन, प्रोफेसर निशा, प्रोफेसर शिल्पा, एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर अविनाश, प्रोफेसर संतोष देवी, डॉ पवन, डॉ सुनील, डॉ वीरेंद्र, डॉ विजय, प्रोफेसर सचिन ठाकुर, प्रोफेसर सचिन भारद्वाज, डॉ कुलदीप शर्मा, प्रोफेसर अंकिता, प्रोफेसर प्रशांत, प्रोफेसर मणिराज, प्रोफेसर पंकज, प्रोफेसर नवनीत, डॉ तेज सिंह, स्वयंसेवियों में जीतेन्द्र, वर्षा, मुस्कान, तमन्ना, मनोज, पलक, नेहा, विशाल, पिंकू, सुजल, अक्षिता, लाटू, हिमांशी आदि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीडीएफडीसी द्वारा 64.05 करोड़ रुपये के ऋण 1962 लाभार्थियों को किए प्रदान : पारंपरिक व्यवसायों, कारीगरी, तकनीकी या लघु उद्योगों, परिवहन एवं सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम 30 लाख रुपये तक के टर्म लोन की सुविधा प्रदान -स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम (एचपीएमएफडीसी) की 53वीं बैठक आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका खेल प्रतियोगिता का उपायुक्त ऊना ने किया शुभारंभ : बोले…शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी से होता है सर्वांगीण विकास **

रोहित जसवाल।  ऊना, 30 अक्तूबर। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (वीरवार) को राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह में किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24938 युवा प्राप्त कर चुके है कौशल विकास भत्ता : कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी संस्थानों का नियमित करें निरीक्षण- अपूर्व देवगन

चंबा, 2 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि रोजगार विभाग के अधिकारी कौशल विकास भत्ता योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध किए गए निजी संस्थानों का नियमित रूप से निरीक्षण करें । यह निर्देश आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मानहानि मामले में अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत : गलतफहमी पर जताया खेद

बठिंडा : अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत सोमवार को मानहानि के एक मामले में बठिंडा की एक अदालत में पेश हुईं और कहा कि उनके 2021 के ट्वीट को लेकर ”गलतफहमी” पैदा हुई है।...
Translate »
error: Content is protected !!