राजनीति में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के माध्यम से शुरू किए गए डॉ. मनमोहन सिंह फैलो प्रोग्राम के बारे में मुख्यमंत्री से की चर्चा

by

एएम नाथ। शिमला : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने राजनीति में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के माध्यम से शुरू किए गए डॉ. मनमोहन सिंह फैलो प्रोग्राम के बारे में मुख्यमंत्री से चर्चा की तथा इस बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मध्यावधि करियर में राजनीति में उत्कृष्टता प्राप्त करने के इच्छुक शीर्ष 50 पेशेवरों को इंटर्नशिप प्रशिक्षण प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने उन्हें इस प्रयास के लिए अपनी शुभकामनाएं दी तथा कहा कि ऐसी पहल से युवाओं में देश के प्रति कर्मठता एवं समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सलीम आज़म ने करीब 1 दर्जन शिकायतों के उचित समाधान को जारी किए दिशा निर्देश

धीरा में शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित धीरा, 21 नवम्बर :  धीरा में आज उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धीरा सलीम आज़म ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जलती चिता से जब चीख उठा इंसान : चीखते हुए बोला- बचाओ और फिर ?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के माधोपुर के श्मशान घाट पर हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना घटी जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया। घटना रविवार की है, जब एक 22...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला के लिए 6-लेन स्पर प्रोजेक्ट मंजूर

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एक बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच-205ए के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने वाले 6-लेन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 21 जून। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!