राजनीतिक दल को 28 फरवरी तक बूथ एजेंट नियुक्त करें : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा

by
चंडीगढ़, 20 फरवरी :   पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 28 फरवरी तक अपने-अपने बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने के लिए एक पत्र लिखा है।
मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ स्तर के एजेंट संबंधित मतदान केंद्रों के बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने, हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए आवेदन दाखिल करने में मदद करेंगे।
सीईओ ने यहां एक बयान में कहा कि प्रत्येक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को 23 जिला प्रतिनिधियों (या अधिक) की सूची भेजनी चाहिए जो संबंधित जिलों में बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने के लिए अधिकृत हैं।
उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची को तैयार करने और इसमें संशोधन की प्रक्रिया में अधिकतम पारदर्शिता के उद्देश्य को हासिल करने के साथ इसकी विश्वसनीयता में भी सुधार किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में वोटर सूची से नाम काटने के विरोध में रोष मार्च : मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों और युवाओं के प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस दुर्व्यवहार की निंदा; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया बंद करने की मांग गढ़शंकर, 12 अक्टूबर। वोटर सूचियों से मतदाताओं के नाम...
article-image
पंजाब

Vardhman Thread Yard Observes World

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /May 30 : Under the direction of the Deputy Commissioner of Hoshiarpur, the District De-Addiction and Rehabilitation Centre, Mohalla Fatehgarh, observed World No Tobacco Day at Vardhman Thread Yard, Hoshiarpur. Dr. Jasleen...
article-image
पंजाब

आप विधायक देव मान का बुर्जुग को ठोकर मारने का वीडियो वायरल

चंडीगढ़, 22 मार्च । पंजाब के नाभा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरदेव सिंह देव मान एक विवाद में फंस गए हैं। गुरदेव सिंह मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...
पंजाब

श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी की डेरा खानपुर में हुई मीटिंग

गढ़शंकर – 2 अप्रैल को चूहडवाली से हरिद्वार के लिए शुरू होने होने जा रही महान ऐतिहासिक दमड़ी शोभायात्रा के की तैयारियों के संबंध में श्री गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी रजि: पंजाब की...
Translate »
error: Content is protected !!