राजनीतिक दल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान में सक्रिय सहयोग दें : निधि कुमुद बंबाह

by

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, संशोधित कार्यक्रम की दी जानकारी

– जिले के सभी बूथों पर वोटर मैपिंग के लिए 7 जून को लगाए जाने वाले विशेष कैंप में सहयोग देने की अपील की

होशियारपुर, 3 जून:  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निधि कुमुद बंबाह ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) संबंधी संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि इस महत्वपूर्ण कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग का पूर्ण सहयोग किया जाए।

बैठक के दौरान निधि कुमुद बंबाह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार जिले में वोटर सूचियों का ड्राफ्ट अब 3 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया जाएगा और दावे व आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्राप्त की जाएंगी।
इसी प्रकार नोटिस चरण/दावों व आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 1 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व 18 मई 2026 को आयोजित बैठक में सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने पुनः आग्रह किया कि सभी राजनीतिक दल शीघ्रातिशीघ्र अपने बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति कर संबंधित बूथों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को इसकी सूचना उपलब्ध करवाएं तथा इसकी प्रतिलिपि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों एवं जिला निर्वाचन कार्यालय को भी भेजें। उन्होंने कहा कि बीएलए की सक्रिय भागीदारी से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का कार्य अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समयबद्ध पूरा किया जा सकेगा।

निधि कुमुद बंबाह ने बताया कि वर्तमान में जिले में प्री-एसआईआर मैपिंग का कार्य चल रहा है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2025 की मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को और अधिक गति देने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशानुसार 7 जून 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता मैपिंग का कार्य करेंगे।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि जिन मतदाताओं की प्री-एसआईआर मैपिंग अभी तक नहीं हो पाई है, उन्हें विशेष शिविर में पहुंचने के लिए प्रेरित किया जाए तथा बूथ लेवल अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए।

बैठक में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले में कुल 12,68,739 पंजीकृत मतदाताओं में से अब तक 11,21,711 मतदाताओं की प्री-एसआईआर मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 88.41 प्रतिशत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजनीतिक दलों और आम नागरिकों के सहयोग से शेष मतदाताओं की मैपिंग भी शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी।

इस मौके पर चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, लखबीर सिंह, आम आदमी पार्टी से जसपाल सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, शिरोमणि अकाली दल से गुरिंदर सिंह गोल्डी व जगतार सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा द्वारा काटे जा रहे 55 लाख गरीब परिवारों के राशन कार्ड किसी भी कीमत पर नहीं कटने दिए जाएंगे: डिप्टी स्पीकर

गढ़शंकर, 27 अगस्त : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर स. जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब के...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा द्वारा किसान संघर्ष कमेटी को आर्थिक सहायता भेंट की

गढ़शंकर। आज दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां द्वारा जियो दफ्तर के आगे चल रहे किसानी धरने में विशेष तौर पर पहुंचकर किसान संघर्ष कमेटी को 51सौ रुपए की नगद राशि व...
article-image
पंजाब

रेलवे का नकली अधिकारी गिरफ्तार, ठगी करने का लगा आरोप; फर्जी आईकार्ड भी बरामद

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना जिले के थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने रेलवे का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपित को काबू किया है। उसके पास से पुलिस ने फर्जी आईकार्ड...
article-image
पंजाब

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान दूसरे चरण में पहुंचा : सीएम मान- केजरीवाल का मजीठिया पर बयान- नाम लेने से डरते थे, जेल में डाला

फगवाड़ा । पंजाब में नशे के खिलाफ जारी जंग को और तेज करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!