राजभवन में बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित

by
एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित बॉर्डर एरिया यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर राज्यपाल ने नेहरू युवा कंेद्र संगठन की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं को सशक्त करने तथा उनमें राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं और उनकी ऊर्जा, विचार और सकारात्मक सहभागिता से देश का भविष्य तय होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक अनूठा मंच है जिसके माध्यम से न केवल सीमावर्ती क्षेत्र के युवा एकसाथ आते हैं बल्कि सांस्कृतिक दूरियां भी घटती हैं, जिससे एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक बल मिलता है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और सीमावर्ती राज्य होने के कारण सामरिक दृष्टि से भी एक विशेष स्थान है। प्रदेश के जवानों के अदम्य साहस और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बुलंद हौसलों के चलते राष्ट्र की सुरक्षा व अखंडता को बनाए रखने में इनका विशेष एवं अद्वितीय योगदान है। राज्यपाल ने बताया कि इस तरह की पहल हमें प्रदेश के लोगों के बलिदानों व उनके संघर्षों को जानने का अवसर प्रदान करती है।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यह कार्यक्रम विभिन्न राज्यों से भाग लेने आए युवाओं के लिए एक अनूठा अवसर है जिसके माध्यम से वे चर्चाओं में भाग लेते हुए अपने अनुभवों को साझा कर सकते हैं तथा एक दूसरे से सीख सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में भाग ले रहे युवाओं को इस अनुभव का आनंद उठाते हुए नए दोस्त बनाने का आह्वान किया ताकि ‘अनेकता में एकता’ की भारतीय भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा इस आयोजन से प्रेरणा पाकर शांति एवं प्रगति के संवाहक बनेंगे।
राज्यपाल ने नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा युवाओं को सशक्त करने व उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार करने के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों को भविष्य में भी जारी रखने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि मादक पदार्थोंे के दुरुपयोग संबंधी जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया जाए। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उठाए गए मुद्दे पर बल देते हुए कहा कि भारत को नशामुक्त राष्ट्र बनाने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न प्रभावी जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजनों के माध्यम से नशे की समस्या से निपटने का आह्वान किया।
हिमाचल प्रदेश नेहरू युवा केंद्र संगठन की निदेशक ईरा प्रभात ने इस अवसर राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम की जानकारी दी। नेहरू युवा केंद्र जिला शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए युवाओं ने सक्रियता से भाग लिया।
 इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने श्री नैना देवी शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना : नरेंद्र ठाकुर भाजपा में हुए शामिल- पंजाब में भी भाजपा बढ़िया प्रदर्शन करेगी : अनुराग ठाकुर

एएम नाथ : बिलासपुर, 7 अप्रैल : केंद्रीय मंत्री व लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात श्री नैना देवी शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की व आशीर्वाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 किलो हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ़्तार : गिरफ़्तार किये गए व्यक्ति सरहद पार से नशीले पदार्थों की खेप बरामद करके आ रहे थे: डीजीपी गौरव यादव  

चंडीगढ़ / फिरोजपुर, 13 अक्तूबर:   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में नशों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में ट्रस ब्रिज का हिस्सा गिरा, 3 घायल : जुब्बल में 5 घर जलकर राख, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार

एएम नाथ।  शिमला/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में हादसा और अग्निकांड सामने आए। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा धनेटा में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

नादौन में खोला जाएगा नया कृषि विपणन केन्द्र,   मुख्यमंत्री ने धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!