राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम् सैनिक स्कूल में बसंत पंचमी उत्सव मनाया

by

स्कूल में हवन यज्ञ का आयोजन किया

बीबीएन, 23 जनवरी (तारा) : बारियां स्थित राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल में शुक्रवार को विद्या, वाणी और कला की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के प्राकट्योत्सव बसंत पंचमी का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विधिवत गणेश पूजन से किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ सरस्वती पूजन एवं यज्ञ का आयोजन हुआ।

पूजा का शुभ समय प्रात: 9 बजे निर्धारित था। यज्ञ एवं पूजन का विधिवत संचालन पूजा आचार्य सुनील शास्त्री के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ ।सैनिक छात्रों के सरस्वती वंदना गायन से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर बसंत पंचमी का महत्त्व विद्यार्थियों को सरल शब्दों में समझाया गया। यह भी बताया गया कि बसंत पंचमी केवल ऋतु परिवर्तन का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों का उत्सव है। माँ सरस्वती का प्राकट्योत्सव हमें अध्ययन, साधना और सृजनशीलता की प्रेरणा देता है। इसी भाव के साथ शिक्षार्थियों ने सरस्वती माता के प्राकट्योत्सव पर यज्ञ का संपादन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 मुकेश कुमार झा ने विद्यालय तथा विद्यार्थियों के समुचित विकास, शैक्षणिक उन्नति एवं सद्गुणों की प्राप्ति हेतु यज्ञ का निष्पादन करवाया। उन्होंने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से ही विद्यार्थी ज्ञान, अनुशासन और चरित्र निर्माण की ओर अग्रसर होते हैं।
कार्यक्रम में संविद् परिवार के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ। यह आयोजन विद्यालय में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।
फोटोकैप्शन;
बारियां स्थित राजलक्ष्मी संविद् गुरुकुलम सैनिक स्कूल में बंसती पंचमी पर हवन यज्ञ करते हुए स्कूल के छात्र

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ करने वाला अमरीश राणा व उसका साथी गिरफ्तार

ऊना  : थाना गगरेट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में अमरीश राणा व उसके सहयोगी अमित मनकोटिया को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। इनके खिलाफ 16 अप्रैल 2025 को ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बकरी के दूध से बना घी-मिल्कफेड की दुकानों पर मिल रहा… खबर में जाने पूरी जानकारी

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी ने बनाए नए नियम – आबिद हुसैन सादिक

रोहित भदसाली।  बिलासपुर, 27 नवंबर। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि भारत सरकार ने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए दत्तक ग्रहण विनियम 2022 लागू किए हैं। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा की ग्राम पंचायत सनवाल में मनरेगा घोटाला, प्रधान-उपप्रधान सहित 8 पदाधिकारी निलंबित

पौधारोपण परियोजना के नाम पर करीब 64 लाख 3 हजार 560 रुपये की राशि के दुरुपयोग का आरोप भ्रष्टाचार के मामले ने पंचायत व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया एएम नाथ। चम्बा :  जिला...
Translate »
error: Content is protected !!