राजस्व अधिकारी 2 वर्ष से पुराने मामलों का जल्द करे निपटारा – DC अनुपम कश्यप

by
 उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक का आयोजन
शिमला 23 अप्रैल- निशानदेही, तकसीम, रिकवरी, 2 व 3 बिस्वा भूमि आबंटन, अतिक्रमण एवं राजस्व से जुड़े अन्य लंबित मामलों का न्यूनतम समय अवधि में करें निपटारा, ताकि आमजन के समय और धन की बचत हो सके। यह निर्देश आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने राजस्व विभाग की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करना राजस्व अधिकारियों का प्राथमिक कार्य है। उन्होंने 2 वर्ष से पूर्व की अवधि वाले लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि जमीन की उपलब्धता न होने के कारण जो पैसा उपमण्डलाधिकारियों के पास लंबित पड़ा है, उसकी सूचना जिला कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें ताकि उस पैसे का सदुपयोग अन्य विकास कार्यों मंे लाया जा सके।
अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में रिकवरी के काफी मामले लंबित पड़े हुए हैं, इस दिशा में भी उचित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों को उन पैसों की रिकवरी करने की आवश्यकता है ताकि विभाग को किसी भी प्रकार की आय का नुकसान न हो।
उपायुक्त ने कहा कि आगामी बरसात के मौसम के दृष्टिगत हमें तैयारियां तत्काल प्रभाव से करने की आवश्यकता है ताकि इस दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने क्षेत्र में असुरक्षित भवनों आदि को चिन्हित कर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ सेब सीजन जिला में एक महत्वपूर्ण घटक है, इस दृष्टि से भी हम सभी को कार्य करने की आवश्यकता है ताकि बागवानों एवं किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव का समय है। इस समय अधिकतर राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कार्य करना पड़ता है। उन्हांेने सभी अधिकारियों को इस दौरान क्षेत्र में आगामी बरसात एवं सेब सीजन के दृष्टिगत भी मुआयना करने को कहा ताकि चुनाव के उपरांत इस दृष्टि से कार्य किया जा सके।
अनुपम कश्यप ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी लोग जिम्मेदारी से कार्य करे तथा इस दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरते ताकि चुनाव का सफल निष्पादन हो सके।
उन्होंने सभी अधिकारियों को चुनाव के सभी प्रोटोकाॅल की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी संचित शर्मा, जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर किया जारी : 24 अक्तूबर से आरम्भ उत्सव के दौरान 19 देशों के प्रतिभागी भाग लेंगे

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनता को समर्पित की 12 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष 24 से 30 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जिला बिलासपुर को दी 8 करोड़ रुपये की सौगात : केंद्र से विशेष राहत पैकेज की अब धुंधलाती जा रही उम्मीद: सीएम

बिलासपुर ; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला को 8 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगातें दीं। उन्होंने बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में बनने वाली प्रदेश की पहली डिजिटल लाइब्रेरी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूक्ष्म पर्यवेक्षकों  के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित : सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी ने की अध्यक्षता

  एएम नाथ। चंबा, 16 मई :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राहुल तिवारी की अध्यक्षता में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माइक्रो आब्जर्वर) की मतदान प्रक्रिया के दौरान भूमिका और  उत्तरदायित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धन्यवाद सीएम साहब : 30 साल में दूध खरीद रेट 18 रुपये बढ़ा, आपने एक साल में 6 रुपये बढ़ाया

दूध उत्पादकों ने दूध खरीद रेट को एकमुश्त छः रुपये बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार पालमपुर :  हिमाचल प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के साथ संवाद के दौरान विभिन्न दुग्ध सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों...
Translate »
error: Content is protected !!