राजस्व घाटा अनुदान अगर नहीं मिलेगा …तो पानी पर दी जाए रॉयल्टी : सीएम सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में पनबिजली संयंत्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी पर 50 प्रतिशत रॉयल्टी दे, ताकि राजस्व घाटा अनुदान के अभाव में यह (राज्य) आत्मनिर्भर बन सके।

केंद्र ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद करने की घोषणा की थी। आरडीजी केंद्र द्वारा राज्यों को उनके राजस्व खातों में अंतर को पाटने के लिए जारी की गई धनराशि होती है। सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा है कि ”अगर केंद्र सरकार राज्य की संपत्ति (पानी) पर 50 प्रतिशत रॉयल्टी देने को तैयार है तो हमें आरडीजी की आवश्यकता नहीं होगी ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएनएल) जैसे सार्वजनिक उपक्रम मिनी नवरत्न कंपनियां बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष एसजेवीएनएल का बजट 67,000 करोड़ रुपये था, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार का बजट 58,000 करोड़ रुपये था। सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को इन जलविद्युत परियोजनाओं द्वारा अर्जित लाभ का कम से कम आधा हिस्सा दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे राज्य के पानी का उपयोग मुफ्त में करते हैं; लेकिन इसके बदले यदि धनराशि दी जाती है तो यह राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि आरडीजी हिमाचल प्रदेश के लोगों का अधिकार है। सीएम सुक्खू ने कहा, “हम एक सहकारी संघीय ढांचे में रहते हैं, हमें अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा हिमाचल-विरोधी है।”

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शेरपुर चक्रा सड़क का विकास कार्य शुरू, 19 नवंबर को होगा भूमि पूजन : आशा रानी

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे एएम नाथ। चम्बा :  पूर्व मंत्री आशा रानी ने कहा कि शेरपुर क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम : तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना, कई इलाकों में अलर्ट जारी

23 जनवरी को भारी हिमपात की चेतावनी एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से DC जतिन लाल मिले

ऊना, 13 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चीन का कट्टर विरोधी जीत गया ताइवान में राष्ट्रपति चुनाव : लाई चिंग-ते चुने गए ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव

तइपे :  सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ताइवान का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वहीं ताइवान की मुख्य विपक्षी पार्टी कुओमितांग के...
Translate »
error: Content is protected !!