राजस्व विभाग : 22 नायब तहसीलदार को पदोन्नत करके तहसीलदार बनाया

by

शिमला : विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश पर हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग ने 22 नायब तहसीलदार को पदोन्नत करके तहसीलदार, एक तहसीलदार को जिला राजस्व अधिकारी और अंडर ट्रांसफर चल रही एक राजस्व अधिकारी को तैनाती दी गई।
सरकार ने पदोन्नति के बाद सिरमौर के लिए अंडर ट्रांसफर चल रही नीरजा शर्मा को सोलन का जिला राजस्व अधिकारी लगाया है। इन्हें एससी/एसटी डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन सोलन और तहसीलदार रिकवरी का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। तहसीलदार दहाहू सिरमौर चेतन चौहान को हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले में आदेश आने तक एडहॉक आधार पर पदोन्नति देकर जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर नाहन लगाया है। कोर्ट के आदेश नहीं आने तक चेतन चौहान वरिष्ठता इत्यादि के लाभ के लिए क्लेम नहीं कर पाएंगे।
नायब तहसीलदारसे पदोन्नत हुए तहसीलदार : लक्ष्मण सिंह, संदीप कुमार, शांता कुमार, सतेंद्र जीत, गिरीराज, रजत सेठी, नितेश ठाकुर, साजन, पूजा शर्मा, अनिल राणा, अभिषेक चौहान, जय सिंह, ललित कुमार, राधिका, रमेश कुमार, अजय कुमार, सुभाष कुमार, अनुज शर्मा, रेखा देवी, धर्मपाल, राकेश कुमार और हंसराज शामिल हैं। एक अन्य आदेशों के तहत मुख्य सचिव RD धीमान ने सरकार ने एसडीएम उदयपुर लाहौल स्पीति निशांत तोमर को बीडीओ उदयपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम पर कांग्रेस का कब्जा : कांग्रेस को 24 वार्डों, भाजपा को 9 वार्डों में मिली जीत, सीपीआईएम ने भी खोला खाता

शिमला : शिमला नगर निगम के 34 वार्डों के लिए हुए चुनाव के बाद मतों की गिनती के बाद घोषित नतीजों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने किया मतदान : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 21 व 22 मई को जिला चंबा में अब्सेंटी वोटर श्रेणी के 695 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। जिसमें भटियात विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चम्बा के छात्र–छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें विधानसभा की कार्यवाही की विस्तृत दी जानकारी

तपोवन धर्मशाला से एएम नाथ क़ी रिपोर्ट  : विधानसभा सचिवालय तपोवन में शनिवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जी ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए राजकीय महाविद्यालय चम्बा  के छात्र–छात्राओं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार! सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने के संकेत, विभागों में फेरबदल भी संभव

सीएम सुक्खू बोले- PAC की बैठक के बाद होगा फैसला; एक-दो मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को मिल सकती है जगह एएम नाथ। शिमला : शिमला, 11 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को...
Translate »
error: Content is protected !!