राजस्व संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाए सुनिश्चित : DC मुकेश रेपसवाल

by

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि राजस्व से संबंधी सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाये तथा सम्बंधित अधिकारी सभी तहसीलों में लंबित जमाबंदी, इंतकाल एवं राजस्व न्यायालयों से संबंधित विभिन्न मामलों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल आज डलहौज़ी में सर्किट हाउस में जिला के सभी राजस्व अधिकारीयों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

बैठक में राजस्व विभाग में विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने विभिन्न राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को राजस्व मामलों के समयबद्ध एवं प्रभावी हल सुनिश्चित करने और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को पात्र लोगों तक पहुंचाने बारे भी निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उप मंडलों के एसडीएम को लोगों की समस्याओं के समाधान में विशेष प्राथमिकता देने को कहा।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में निशानदेही मामलों, तकसीम कब्जा नाजायज, इन्तकाल, जमाबन्दी नवीनीकरण, राजस्व भवनों के निर्माण एवं मुरम्मत कार्यो, इ-डिस्ट्रिक्ट का कार्यान्वयन, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प नंबर-1100 पर शिकायत निवारण, रिलीफ पोर्टल, जनजातीय क्षेत्र भरमौर तथा पांगी के एफआरए मामले, आधार सीडिंग व खनन आदि समस्त मामलों की भी समीक्षा की।
बैठक में उपायुक्त ने मानसून सीजन के दौरान संभावित आपदा व ख़तरे को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई जिसमें सभी एसडीएम और राजस्व अधिकारियों को सक्रिय रहने के लिए अवश्य दिशा निर्देश दिए।


बैठक में कार्यवाही का संचालन जिला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह ने किया।
बैठक में एडीम अमित मैहरा, एडीम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, एसडीएम भाटियात पारस अग्रवाल, एसडीएम डलहौज़ी अनिल भारद्वाज, वन मण्डल अधिकारी रजनीश महाजन, सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना ने चलाया वृक्षारोपण अभियान : विभिन्न हितधारकों के साथ किया पौधरोपण

ऊना, 5 जुलाई। इंडियन ऑयल ऊना के पाईपलाईन विभाग ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम अभियान और स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के तहत विभिन्न हितधारकों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया

एएम नाथ। चम्बा :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सांय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का विधिवत्त शुभारंभ किया। इस अवसर पर लेडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संगठन ने हमेशा कर्मचारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए उनकी आवाज़ को सशक्त रूप से उठाया : त्रिलोक ठाकुर

चम्बा में हर्षोल्लास के साथ मनाया राज्य स्तरीय अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का स्थापना दिवस 60वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि रहें उपस्थित एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के...
Translate »
error: Content is protected !!