राजा वड़िंग का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला : 12 साल में पंजाब को कुछ नहीं मिल

by

चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर (पंजाब) दौरे के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला किया है।
राजा वड़िंग का आरोप है कि प्रधानमंत्री के दौरे केवल चुनावी लाभ हासिल करने तक सीमित हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वे पुराने वादे दोहराने पंजाब पहुंच जाते हैं। केंद्र सरकार किसानों से किए गए वादे पूरे करने में विफल रही है, जिसमें फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और कर्ज माफी शामिल हैं। पंजाब के साथ 2017 से केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ लगातार आर्थिक और विकासात्मक भेदभाव किया जा रहा है।
उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री ने कहा पंजाब का विकास तब होगा जब यहाँ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्हीनों ने केंद्र की भाजपा सरकार की इसे ‘राजनीतिक ब्लैकमेलिंग’ करार दिया। राजा वड़िंग ने प्रधानमंत्री पर धर्म के नाम पर समाज को बांटने और ध्रुवीकरण करने की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द रहा है और यहाँ की जनता ऐसे किसी भी विभाजनकारी प्रयास को कभी सफल नहीं होने देगी। पंजाब के पुनरुत्थान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने , सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष विकास पैकेज जारी करने और उद्योगों का पुनरुद्धार और सूबे में नशे की समस्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 साल से विदेश में फंसा जसवंत सिंह खन्ना के प्रयासों से सकुशल लौटा भारत

होशियारपुर, 27 जनवरी : करीब 16 वर्ष से विदेश में फंसा जसवंत सिंह पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते सकुशल स्वदेश भारत लौटा है। पत्रकार...
article-image
पंजाब

पहाड़ियो का जेसीवी मशीनो से सीना छलनी कर समतल वना बना रहा माइनिंग मफ़िया

तलवाड़ा ( राकेश शर्मा ) : कंडी क्षेत्र के ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव भवनौर के वन्य क्षेत्र जो हरियाली से प्रचुर मात्रा से हरे भरे पडे है। लेकिन इन पहाड़ी  जंगलों को कुछ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

केजरीवाल पर विधायक राजेश ऋषि ने जोरदार हमला – केजरीवाल का घर टॉर्चर गृह जैसा, वो हिटलर जैसा बिहैव कर रहे

नई दिल्ली।  दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 8 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान विधायकों राजेश ऋषि, नरेश यादव, रोहित कुमार महरौलिया, भावना...
article-image
पंजाब

बीत कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग में सर्वसमिति से अजायब सिंह बोपाराय को चुना अध्यक्ष

गढ़शंकर। गढ़शंकर के ईलाका बीत की कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग डा. बलवीर सिंह शेरगिल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कैमिसटों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्थार से चर्चा की गई सभी ने...
Translate »
error: Content is protected !!