राजा वडिंग गांधी परिवार की चाटुकारिता में अंधे–निपुण शर्मा

by

संघ विरोधी बयान पर भाजपा ने किया पलटवार होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : संघ और भाजपा को संविधान विरोधी बताने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों की समीक्षा करने की मांग अगर उठी है तो कांग्रेसी इतने बौखला क्यों गए है।क्या इन कांग्रेसियों को याद नहीं उनकी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कुकर्मों को छुपाने के लिए आपातकाल के दौरान जब मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए ।न्यायपालिका पंगु हो गई थी,तब ये शब्द जोड़े गए।जबकि बाबा साहेब आंबेडकर ने जो संविधान बनाया, उसकी प्रस्तावना में ये शब्द कभी नहीं थे।

कांग्रेसियों समेत सारी दुनिया को यह सच पता है लेकिन गांधी परिवार की खुशामद में राजा वडिंग संघ का विरोध कर रहे है।

गांधी परिवार की चाटुकारिता में अंधे हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को संघ के बारे में पहले अच्छे से जानकारी ले लेनी चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े गैर राजनीतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनगढ़ंत आरोप लगाना सिर्फ अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए है जो कि सरासर निंदनीय है।

शर्मा ने कहा कि आज देश भर में गांधी परिवार और पंजाब में राजा वडिंग संविधान बचाओ यात्राएं निकाल रहे हैं लेकिन संविधान के नाम पर देश की जनता को गुमराह करने वाले कांग्रेस क्या इस बात का जवाब देगी कि बाबा साहब के संविधान का अपने शासनकाल में कितनी बार गला घोंटा है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को आपातकाल के दौरान लोगों पर की गई ज्यादतियों से ध्यान नहीं हटाना चाहिए बल्कि माफी मांगनी चाहिए। संविधान की प्रतिमा हाथों में लेकर देश की जनता को गुमराह करने वाली कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए 80 बार संशोधन किए।

देश और संविधान से ऊपर गांधी परिवार को तरजीह देने कांग्रेसी नेताओं के दिन अब लद चुके है। देशवासियों को अब गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी के दोगले चेहरे की पहचान हो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1984 दंगों के दोषी सज्जन कुमार को अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा देने पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने न्यायालय का किया धन्यवाद 

 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित नानावटी कमिशन की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तुरंत करवाई से मिली अपराधी को सजा – पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा किया गया विशेष प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली की राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब ने गांव रामपुर सुंनड़ा के...
Translate »
error: Content is protected !!