राजिंदर राणा ने सुक्खू सरकार पर फोड़ा लेटर बम : नाराज कांग्रेसएमएलए राणा ने फिर अपनी ही सरकार को घेरा

by

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट में मंत्रीपद ना मिलने से नाराज कांग्रेस के सीनियर नेता राजेंद्र राणा  लगातार सुक्खू सरकार पर अटैक कर रहे हैं। जिसके चलते अब अब राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर लेटर बम फोड़ते हुए एक बार  फिर से सरकार पर  जमकर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री के ही जिले के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के काम को लेकर मांग उठाई है और  प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की दिशा में कदम उठाने के लिए पत्र लिखा है। राजिंदर राणा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र अपनी सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर डाला।  पत्र के डालते ही विधायक और सरकार के बीच खींचतान की को फिर से बल मिल गया।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक राजेंद्र राणा ने लिखा, हिमाचल प्रदेश का बेरोजगार तबका हमारी सरकार बनने के 14 महीने बाद भी कांग्रेस पार्टी के वादों को पूरा होने का इंतजार कर रहा है। हम विपक्ष में रहते हुए भी लगातार युवाओं की आवाज को सदन में बुलंद करते रहे। हमें सत्ता में लाने में हर तबके का विशेष रूप से योगदान है, लेकिन युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है।

लंबे समय से बेरोजगार युवा परेशान  :  राजिंदर राणा ने पत्र में लिखा है कि पिछले लंबे समय से जो भर्तियों के परिणाम रुके हुए हैं और जिन युवाओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे अब बैचैन हैं। बड़ी अधीरता से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से बहुत से युवा ओवर एज हो रहे हैं और वे इस बात से चिंतित हैं कि आयु की सीमा लांघने के कारण कहीं वे सरकारी नौकरी के लिए अपात्र ना हो जाएं। हम विपक्ष में रहते हुए लगातार इन युवाओं के हितों की पैरवी करते रहें हैं और अव युवा हताश होने लगे हैं। जनप्रतिनिधि होने और प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते सैंकड़ों ऐसे युवा मुझसे और पार्टी के अन्य चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भी मिलकर भर्तियों का रिजल्ट तुरंत निकालने की मांग करते हैं। राणा ने आग्रह किया कि हमीरपुर स्थित अधीनस्थ चयन बोर्ड को तुरंत बहाल करके युवाओं के लिए नौकरियों के दरवाजे खोले जाएं। राणा ने करुणामूलक आधार नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों को भी जल्द नौकरी देने की मांग की है।

राजिंदर राणा ने सुजानपुर के लिए भी पत्र लिखा : राणा ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए लिखा है कि सुजानपुर होली मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन घोषणाओं को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए किया था,  उन्हें जल्द पूरा किया जाए।  उन्होंने सुजानपुर अस्पताल को 100 बेड और टौणी देवी में डिग्री कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट का आभार भी व्यक्त किया। राणा ने कहा कि सुजानपुर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा जल शक्ति विभाग और बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालय को भी जल्द खोला जाना चाहिए, जिन्हें सरकार ने सत्ता संभालते ही डीनोटिफाई किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मूल स्वरूप में पुरानी पेंशन को बहाल करने वाले देश का पहला राज्य बना हिमाचल : अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए तथ्यहीन बातें कर रहे – विधायक चंद्रशेखर

एएम नाथ। शिमला, 20 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पुरानी पेंशन स्कीम मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर फ़िल्मी संगत की रंगत चढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7.15 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के 2 गिरफ्तार : बंगाणा पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में

बंगाणा :  बंगाणा पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पंकज कुमार निवासी धनेटा तह. नाडुअन जिला. हमीरपुर, और अनुज कुमार निवासी राल तह। नाडुअन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज को लेकर सुक्खू सरकार पर जयराम का निशाना, बोले- 3.5 साल में लिया 50 हजार करोड़ का ऋण

सुक्खू सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- साढ़े तीन साल में कोई नई योजना नहीं बनाई 2500 संस्थानों पर ताले लगाने का आरोप, 50 हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने का दावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश-भूस्खलन : डीसी जतिन लाल ने लिया जायजा, प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत, बहाली कार्यों में तेजी के निर्देश

रोहित जसवाल। बंगाणा, 3 सितम्बर :  उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत थड़ा के गांव गिओड़ का दौरा कर भारी बारिश और भूस्खलन से हुए नुक़सान का मौके...
Translate »
error: Content is protected !!