राजेंद्र राणा सुजानपुर की जनता का काम के लिए नहीं बल्कि क्रशर और टेंडर की स्वीकृति के लिए उनसे करते थे मुलाकात : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। सुजानपुर :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर दौरे के दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर जुबानी हमला बोला। पलही में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राजेंद्र राणा सुजानपुर की जनता का काम के लिए नहीं बल्कि क्रशर और टेंडर की स्वीकृति के लिए उनसे मुलाकात करते थे। उन्होंने कहा कि राजेंद्र राणा  सुजानपुर और सिरमौर में क्रशर की स्वीकृति की मांग लेकर उनके पास आए। आपदा में लोगों के घर तबाह हो गए लेकिन इसे लेकर कभी भाजपा प्रत्याशी ने बात नहीं की।

हमीरपुर जिले का होने के नाते उन्होंने खुद लोगों से क्षेत्र में आकर मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि राजेंद्र राणा ने सर्वहित कल्याणकारी संस्था बनाकर लोगों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को एन मौके पर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारकर षड्यंत्र के तहत हराया गया है। एक दफा सुजानपुर के लोगों से गलती हो गई है लेकिन अब यह गलती नहीं दोहराई जाएगी। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने लेकिन पांच साल तक उन्होंने हमीरपुर जिला की अनदेखी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सिलंडर और चूल्हा मुफ्त किसे मिलेगा जानने कि लिए पढ़े : 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी की मंजूरी

नई दिल्ली : सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन देने के लिए अनुदान जारी करने की मंजूरी दी है । इसके लिए कैबिनेट बैठक में उज्ज्वला स्कीम में नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के विद्यार्थियों से किया संवाद कहा…….संस्कृत के विद्यार्थी भारतीय संस्कृति के दुनिया भर में बन सकते हैं सशक्त ब्रांड एम्बेसडर

काॅलेज के विभिन्न जीर्णोद्धार कार्यों पर व्यय किये जा रहे हैं 25 लाख रूपये काॅलेज में ई-लाइब्रेरी, 5 सोलर लाईट, हैंडपंप, संगीत वाद्ययंत्र उपलब्ध करवाने की घोषणा की एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 18 अगस्त:...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : गांव, गरीब और किसानों की खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. चंद्र कुमार

एएम नाथ।  धर्मशाला, 15 अगस्त: कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर जताया शोक

शिमला, 29 नवंबर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन...
Translate »
error: Content is protected !!