राज्य चयन आयोग को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए किया अधिकृत : चुवाड़ी में नया डीएसपी कार्यालय व सिहुंता में पुलिस थाना

by

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में जेओए (आईटी) कोड-817 के लिए गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की सिफारिशों को स्वीकृति प्रदान की और हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आरम्भ करने के लिए अधिकृत किया।
बैठक में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सुचारू संचालन के लिए वाहन चालकों के 113 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की गई।
मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीधी भर्ती के माध्यम से लिपिक के 50 पद भरने की भी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने विभिन्न विभागों में 31 मार्च, 2024 तक सात वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बनाने का निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने एचपीएसईबीएल में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा निर्धारित दर पर एचपीएसईबीएल को राज्य सरकार की ओर से मुफ्त बिजली आवंटित करने का भी निर्णय लिया। इस निर्णय से एचपीएसईबीएल तथा प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचेगा।
मंत्रिमण्डल ने राज्य सीआईडी में हिमाचल प्रदेश पुलिस साइबर लैब की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमण्डल ने जिला कांगड़ा के इंदौरा में उप पुलिस अधीक्षक के कार्यालय को खोलने की स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में जिला चम्बा के चुवाड़ी में नया उपमण्डलीय पुलिस कार्यालय खोलने तथा जिला चम्बा के सिहुंता में पुलिस चौकी को पुलिस स्टेशन में स्त्तरोन्नत करने को भी निर्णय लिया।
मंत्रिमण्डल ने जिला चम्बा के चुवाड़ी पुलिस स्टेशन के तहत हटली में नई पुलिस चौकी खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सोलन में 05 दिवसीय एनसीसी शिविर आरम्भ

सोलन :  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोलन में आज राष्ट्रीय कैडेट कोर का 05 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ 1एचपीबीएन सोलन के लैफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार ने किया। यह जानकारी आज यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 सितंबर 2024 को मतदान केन्द्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशित

एएम नाथ। चम्बा :  मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 02 सितंबर 2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) चम्बा, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला चम्बा, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/ नायब तहसीलदार)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्ह में तेंदुए का आतंक, एक की मौत, 4 गंभीर घायल, 3 गांवों में दहशत

एएम नाथ। बल्ह/मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में बुधवार तड़के एक आदमखोर तेंदुए ने अचानक हमला कर तीन गांवों में दहशत फैला दी। बल्ह क्षेत्र के मलवाना (भड़याल)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू की कंपनी प्रबंधन, ट्रक मालिकों के साथ वार्ता में सहमति : अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये और डबल एक्सेल का 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा देने के लिए राजी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कंपनी प्रबंधन दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक मालिकों के साथ हुई वार्ता में मालभाड़े पर सहमति बन गई है। अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!