राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज, ‘वॉयस ऑफ बिलासपुर’ देगा स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच

by
28 फरवरी को होगा ‘वॉयस ऑफ बिलासपुर’ प्रतियोगिता का ऑडिशन, चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
 जिला बिलासपुर के कलाकारों के लिए 2 और 3 मार्च को, 5 मार्च को होंगे अन्य जिलों के ऑडिशन
एएम नाथ। बिलासपुर, 13 फरवरी: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 को भव्य, आकर्षक और यादगार स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 17 से 23 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले के सफल संचालन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उच्च स्तरीय स्वरूप देने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर की अध्यक्षता में कल्चरल सब कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, कलाकारों के चयन की पारदर्शी प्रक्रिया तथा कार्यक्रमों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष नलवाड़ी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नया और अधिक आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे यह आयोजन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन सके। कलाकारों के चयन को व्यवस्थित, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए विभिन्न चयन समितियों का गठन किया गया है, जो स्थानीय, प्रदेश तथा अन्य राज्यों के प्रतिभाशाली कलाकारों का चयन करेंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष “वॉयस ऑफ बिलासपुर” प्रतियोगिता एक नए प्रयास के रूप में शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य जिला की छिपी हुई गायन प्रतिभाओं को एक सशक्त और प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला के 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली कलाकार भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रारंभिक ऑडिशन 28 फरवरी 2026 को भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाएंगे तथा शीर्ष 15 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इसके उपरांत विशेष ग्रूमिंग सत्रों के माध्यम से शीर्ष 8 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। ये प्रतिभागी राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे और शीर्ष तीन प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला के अन्य स्थानीय कलाकारों के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सदर और श्री नैना देवी जी उपमंडल के कलाकारों के लिए 2 मार्च तथा घुमारवीं और झंडुता उपमंडल के कलाकारों के लिए 3 मार्च को ऑडिशन आयोजित होंगे। इसके अतिरिक्त प्रदेश भर के कलाकारों के लिए 5 मार्च को ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला बिलासपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी विभागों, मेला उप-समितियों और आम जनमानस के सहयोग से राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाएगा तथा जिला की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेंगे 25000 रुपये : सड़क हादसों में  सबसे ज्यादा मौतें होती – नितिन गडकरी

नई दिल्ली । केंद सरकार सड़क हादसे में घायल होने वालों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाले अच्छे लोगों के लिए इनाम राशि बढ़ाकर 25,000 रुपये करेगी। फिलहाल यह राशि 5,000 रुपये है। केंद्रीय सड़क...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र के दौरान 21 अप्रैल तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना  : जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि माता चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के चलते कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला ऊना में 21...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित : चम्बी में क्षतिग्रस्त दुकानों को मिलेगा उचित मुआवजा: केवल पठानिया*

आपदा प्रभावितों को त्वरित राहत के लिए राजस्व विभाग को निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 21 जुलाई। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज सोमवार को विधानसभा परिसर तपोवन में शाहपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!