राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों में होशियारपुर का दमदार प्रदर्शन, 3 पदक झटके

by

खेलों वतन पंजाब दीयां के सीजन-4 में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

गढ़शंकर , 20 अक्टूबर। फुटबॉल की नर्सरी के रूप में विख्यात माहिलपुर में आयोजित खेलों वतन पंजाब दीयां-2026, सीजन-4 के राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों में जिला होशियारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले की झोली में तीन पदक डाले।

पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के बीच हुए इन मुकाबलों में होशियारपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

राज्य स्तरीय मुकाबलों के दौरान गढ़शंकर के तहसीलदार लवदीप सिंह (पीआरएस) ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेलों के प्रति समर्पण को देते हुए कहा कि राज्य स्तर पर पदक जीतना खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है।

होशियारपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर फुटबॉल प्रेमियों और जिला प्रशासन ने विजेताओं को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी अपने शानदार प्रदर्शन से जिले और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

फोटो कैप्शन: माहिलपुर में राज्य स्तरीय फुटबॉल मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते गढ़शंकर के तहसीलदार लवदीप सिंह तथा अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्ति।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास मंच गढ़शंकर ने बिभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को क्लर्क के जरिए सौंपा

गढ़शंकर :  विकास मंच गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर की गैरमौजूदगी में ऑफिस क्लर्क रणदीप कुमार के जरिए एसडीएम गढ़शंकर को बिभिन्न्न मांगों को लेकर  दिया। विकास मंच के प्रधान कामरेड कुलविंदर संघा ने कहा...
article-image
पंजाब

संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

गढ़शंकर। बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष संदीप राणा ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

फांसी की सजा का कैदी फरार, GMCH-32 से पुलिस को धक्का देकर भागा : पांच साल की बच्ची की हत्या का आरोपी

चंडीगढ़ ; पांच साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के मामले में मौत की सज़ा काट रहा कैदी सोनू सिंह सोमवार देर रात एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर जीएमसीएच-32 से फरार हो गया। पंजाब...
article-image
पंजाब

आप सरकार के शासन में उद्योग उल्टी दिशा में, पंजाब का औद्योगिक विकास ठप: दीवान

टैरिफ से टैक्स तक, आप सरकार की नीतियों ने उद्योगों का गला घोंटा: दीवान लुधियाना, 19 जुलाई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन...
Translate »
error: Content is protected !!