राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by
श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर न्यास की बैठक आयोजित
एएम नाथ। प्रागपुर, 6 अप्रैल :  राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर (न्यास) की एक विस्तृत समीक्षा बैठक आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय, प्रागपुर के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता न्यास के संयुक्त आयुक्त व मेला अधिकारी एवं एसडीएम कुलवंत सिंह पोटन ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय, समयबद्धता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
उन्होंने नदी किनारे अस्थायी सड़क के निर्माण, मार्गों की मरम्मत तथा सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चिकित्सा सेवाओं, दान पात्र, पुलिस सहायता केंद्रों, पार्किंग स्थलों आदि पर दिशा-सूचक संकेतक (साइन बोर्ड) लगाने के निर्देश दिए गए।
पुलिस विभाग को पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़कों पर वाहनों के अनावश्यक जमाव को रोकने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू करने को कहा गया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। आपदा प्रबंधन के तहत त्वरित प्रतिक्रिया दल तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार केंद्र तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। मेले में पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालयों की स्थापना एवं उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा नोडल अधिकारियों के माध्यम से समन्वय बनाए रखें।
एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 13, 14 एवं 15 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष विशेष रूप से पहली बार एसडीएम मेला अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे, जबकि तहसीलदार अनुजा शर्मा को असिस्टेंट मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंनें सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राज्य स्तरीय बैसाखी मेला-2026 के आयोजन को सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह पठानिया ,डाडा जितेंद्र कुमार , खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार, बीएमओ डाडासिबा डॉ सतीश , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजन कौशल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थाना कलां में पंचायत प्रतिनिधियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

ऊना (27 जनवरी)- एसडीएम बंगाणा विशाल शर्मा ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां के प्रांगण में पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों व पंचायत समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई। विकास खंड बंगाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करें : जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री ने कुमारसैन और कोटगढ़ के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की एएम नाथ। शिमला :   राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां शिमला जिला के कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाथों में हाथ डाल लगाया मौत को गले – 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कहा : 70 साल के प्यार के बाद कपल ने चुना अपना ‘आखिरी दिन

नीदरलैंड :  पूर्व पीएम ड्राइस वेन एग्त एवं उनकी पत्नी यूजीन ने 93 वर्ष की आयु में इच्छु मृत्यु से दुनिया को अलविदा कह दिया है. दोनों की आयु 93 वर्ष थी. कपल का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल-सिसोदिया के बरी होने पर किरेन रिजिजू बोले….गलत फैसले को सही करने के लिए हैं ऊपरी अदालतें’

धर्मशाला । केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को बरी किए...
Translate »
error: Content is protected !!