राज्यपाल को यह कहना शोभा नहीं देता कि ‘हिमाचल उड़ता पंजाब बन जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में मादक पदार्थों की समस्या पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की हालिया टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सोमवार को कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता।

राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को राज्य में ‘सरकारी पुनर्वास केंद्रों की कमी’ पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी और चेतावनी दी थी कि यदि मादक पदार्थ की बुराई को खत्म करने के लिए तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो हिमाचल प्रदेश अगले पांच वर्षों में ‘उड़ता पंजाब’ बन जाएगा।

स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामलों की संख्या जिक्र करते हुए राज्यपाल ने कहा था, ”कुल्लू में रेड क्रॉस द्वारा संचालित केवल एक पुनर्वास केंद्र है। हम सुन रहे हैं कि सिरमौर जिले में एक पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के लिए भूखंड की पहचान की जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं हो रहा है।।राज्यपाल ने कहा था कि राज्य में 2012 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत तकरीबन 500 मामले आए थे, जो 2023 में 340 फीसदी बढ़कर तकरीबन 2200 हो गई।

सुक्खू ने आज यहां पत्रकारों से कहा, ”राज्यपाल एक संवैधानिक और गरिमापूर्ण पद पर हैं तथा हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन इस तरह के बयान देना उन्हें शोभा नहीं देता। हम सभी को हिमाचल प्रदेश के लोगों का सम्मान करना चाहिए। राज्य में मादक पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने के लिए अपनी सरकार के प्रयासों का विवरण देते हुए, सुक्खू ने कहा, ”किसी भी पिछली सरकार ने मादक पदार्थों के खिलाफ इतना काम नहीं किया, जितना हमने किया है। स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) में अवैध तस्करी की रोकथाम, जो मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अपराधियों को हिरासत में लेने में सक्षम बनाता है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के गठन के तीन महीने के भीतर पहली बार लागू किया गया।

उन्होंने कहा, ”मैं राज्यपाल को मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ उठाए गए कदमों से भी अवगत कराऊंगा और उन्हें यह भी बताऊंगा कि कई गैर-सरकारी संगठन इस दिशा में काम कर रहे हैं। पहली बार, सिरमौर जिले के पच्छाद उप-संभाग के कोटला बड़ोग में नशा निवारण केंद्र (राज्य स्तरीय मॉडल नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र) खोला गया है।’

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी : चुनाव आयोग ने 7 पंचायत सचिव और 2 इंस्पेक्टर निलंबित, जांच के आदेश

हिमाचल के भरमौर व निहरी ब्लॉक में जांच के आदेश एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की तैयारियों के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने पर नौ पंचायत अधिकारियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपुरा की बहन रघबीर कौर का देहांत : राजनितिक, समाजिक व धार्मिक संगठनों के किया दुःख प्रकट

होशियारपुर / जालंधर । आल इंडिया जट्ट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा की अस्सी वर्षीय बहन रघबीर कौर का देहांत हो गया था।  आज उनका अंतिम संसकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार के आरोपों और महाभियोग से पहले इस्तीफा देने वाले 5 प्रमुख जज

भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में शुक्रवार का दिन एक और बड़े विवाद के समापन का गवाह बना। दिल्ली स्थित आवास पर जले हुए नोट मिलने के मामले में चर्चा में रहे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 अगस्त तक पूर्ण किया जाए निर्धारित लक्ष्य : DC अपूर्व देवगन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह में व्यवस्थाओं का लिया जायजा , राज्य सरकार ने जुनास घार एवं बूइं गांव में भूस्खलन रोकथाम के लिए स्वीकृत किए 6 करोड़ 35 लाख राजकीय माध्यमिक पाठशाला...
Translate »
error: Content is protected !!