राज्यपाल ने 31वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खेल को खेल भावना के साथ खेलें खिलाड़ीः राज्यपाल

by

ऊना। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज ऊना के इंदिरा स्टेडियम में 31वीं सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना बनाए रखें तथा हार से हतोत्साहित होने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यक है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में तन व मन लगाकर खेलें।
उन्होंने कहा कि खो-खो मिट्टी से जुड़ा खेल है, जिसे बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा में देश भर की 27 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं।
राज्यपाल ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक क्षमताओं को बढ़ाते हैं। युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अनुशासन सीखना चाहिए क्योंकि खेल के मैदान के अनुभव जीवन में आगे बढ़ने का सबक बनते हैं। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने टोक्यो पैरा-ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले निषाद कुमार को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निषाद ने मेडल जीतकर पूरे देश का मान बढ़ाया है और आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर खेलों के प्रति प्रोत्साहित होगी।
इससे पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांत राज्य है, जो अपने अतिथि सत्कार के लिए प्रसिद्ध है तथा यहां के निवासी मृदुभाषी एवं मिलनसार हैं। उन्होंने कहा कि ऊना की धरती ने अनेकों महान खिलाड़ी दिए हैं। हाॅकी में पद्मश्री चरणजीत सिंह व दीपक ठाकुर ऊना से ही हैं। अभी हाल ही में टोक्यो पैरा-ओलंपिक में निषाद कुमार ने भी रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि भी कहा जाता है क्योंकि देश का पहला परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के वीर सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा ने जीता था।
इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश खो-खो संघ के चेयरमैन राकेश ठाकुर ने राज्यपाल तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, राज्य अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, खो-खो फेडरेशन इंडिया के महासचिव एम.एस. त्यागी, सहित विभिन्न खो-खो संघों के पदाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा तथा एस.पी. अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में 612 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। लड़कों के वर्ग में पहला मैच गोवा व छत्तीसगढ़ की टीम के बीच खेला गया, जबकि लड़कियों के वर्ग में पहला मुकाबला कोल्हापुर तथा केरल के बीच हुआ। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के गांवों में भी पानी का आएगा अब इतना बिल: बस इन्हें मिलेगी छूट – कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को दिया बदल

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पूर्व की जयराम सरकार के एक और फैसले को बदल दिया है। अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में भी पानी का बिल वसूला जाएगा। सरकार ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर के वार्षिक समारोह की राज्यपाल ने अध्यक्षता की …दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक खोल रही नए अवसरः राज्यपाल

मंडी, 6 मई । राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता आज हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर के वार्षिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश का पहला राज्य हिमाचल प्रदेश – जहां पर टॉयलेट जाने के लिए बनेंगे पास!

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते समय में टॉयलेट टैक्स  को लेकर सुक्खू सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब शिमला में पब्लिक टॉयलेट्स पर शुल्क वूसलने की तैयारी को लेकर बवाल होने लगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र कुमार ने संभाला जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना का पदभार

ऊना, 4 सितम्बर – महिला एवं बाल विकास विभाग ऊना में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर नरेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के माध्यम से विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!