राज्यपाल ने एनसीसी माउंट दियो टिब्बा अभियान-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना : एनसीसी चरित्र निर्माण, नेतृत्व, देशभक्ति और अनुशासन का प्रतीकः राज्यपाल

by
एएम नाथ। शिमला ; राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज लोक भवन, से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के माउंट दियो टिब्बा अभियान-2026 को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह हिमालयी पर्वतारोहण अभियान पर जाने वाले कैडेटस एवं स्टाफ के लिए आयोजित औपचारिक समारोह था।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कैडेटस को संबोधित करते हुए उन्हें साहस, अनुशासन और टीम भावना की उत्कृष्ट परंपराओं को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साहसिक गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, सहनशक्ति, नेतृत्व क्षमता तथा दृढ़ संकल्प की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति और अनुशासन का प्रतीक है। यह युवाओं में जिम्मेदार नागरिक बनने व नेतृत्व की भावना का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान और गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागी फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रसेवा के प्रेरक दूत बनकर उभरते हैं। उन्होंने कहा कि साहसी, अनुशासित और समर्पित युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव हैं।
राज्यपाल ने कहा कि माउंट दियो टिब्बा अभियान में भाग ले रहे कैडेटस देश की युवा शक्ति की अपार क्षमता और सामर्थ्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनका समर्पण, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अभियान दल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह चुनौतीपूर्ण अभियान उनके साहसिक जज्बा, आत्मविश्वास और विपरीत परिस्थितियों से जूझने की क्षमता को और अधिक मजबूत करेगा।
6,001 मीटर की ऊंचाई तक संचालित होने वाला माउंट दियो टिब्बा अभियान एनसिसी के प्रमुख पर्वतारोहण अभियानों में से एक है। इस दल में देशभर से कठोर चयन प्रक्रिया और विशेष प्रशिक्षण के बाद चुने गए कैडेटस शामिल हैं। इन कैडेटस को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान (एबीवीआईएमएएस), सोलंग वैली में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। अभियान के दौरान दल को ग्लेशियर यात्रा, हिमकला (स्नो क्राफ्ट) तथा उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जीवन-निर्वाह जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करना होगा। इस अभियान का नेतृत्व विंग कमांडर कुनाल शर्मा कर रहे हैं।
इससे पूर्व, एनसीसी अधिकारियों ने राज्यपाल को अभियान के उद्देश्यों एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर एनसीसी महानिदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल विकास भारद्वाज, उप महानिदेशक जनरल ब्रिगेडियर राजीव कपूर, राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, ग्रुप कमांडर कर्नल आदित्य वर्मा, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आरक्षण रोस्टर रोकने पर राज्य चुनाव आयोग ने उपायुक्तों को दी कार्रवाई की चेतावनी

एएम नाथ । राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को नगर निकाय चुनावों के लिए 15 जुलाई तक आरक्षण रोस्टर तय करने के निर्देश दिए हैं। पहले समय सीमा 11 जुलाई निर्धारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो विधायकों पर दांव की तैयारी, मंडी से विक्रमादित्य लड़ेंगे! – बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई बात

विशेष रणनीति के तहत विधायकों के नाम किए आगे एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बेटे एवं हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ आज नई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 जगहों पर सार्वजनिक बैठक और धरना-प्रदर्शन करने पर शिमला शहर में पाबंदी

शिमला : शिमला शहर की 10 जगहों पर सार्वजनिक बैठक और धरना-प्रदर्शन करने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिला दंडाधिकारी शिमला ने सोमवार को इस संबंध में ओदश जारी किए हैं।  इसके मुताबिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

बीबीएन,4 अप्रैल (तारा) : ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एनसीएफ 2023 के तहत एक दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्याशाला’ का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के अध्यापकों के...
Translate »
error: Content is protected !!