राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को दी शिकायत : खैरा ने कहा सीएम की माता इस तरह की जमीन किसी करीबी से गिफ्ट कैसे ले सकती

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता को उनकी बुआ की तरफ से दी गई जमीन को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को शिकायत दी है।इतना ही नहीं खैरा ने मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई ) या प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच करवाने की मांग भी की है।
प्रेसवार्ता के दौरान खैरा ने कहा कि बिना किसी कारण व किसी खून के रिश्ते के कैसे कोई किसी को साढ़े चार एकड़ जमीन का तोहफा दे सकता है। खैरा ने कहा कि बरनाला-मानसा रोड पर टैबी गांव है, जो भिखी तहसील के अंतर्गत आता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की बुआ जसमीर कौर की वहां साढ़े चार एकड़ जमीन है। खैरा का आरोप है कि जसमीर कौर ने साढ़े चार एकड़ जमीन 20 मार्च, 2023 को अपनी भाभी यानी भगवंत मान की माता हरपाल कौर को तोहफे के रूप में दी है। इसका कलेक्टर रेट 67 लाख 78 हजार रुपये रखा गया। इसकी स्टांप ड्यूटी 2 लाख 3 हजार रुपये अदा की गई है।

खैरा ने कहा कि यहां सवाल यह उठता है कि कोई मौजूदा सीएम की माता इस तरह की जमीन किसी करीबी से गिफ्ट कैसे ले सकती है। इस जमीन की मार्केट कीमत 3 करोड़ रुपये है। क्या सीएम मान इस मामले के बारे में कुछ बता सकते हैं कि उन्होंने किस काम के एवज में या किस वजह से यह जमीन ली है।  सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप लगाया कि वर्षों पहले सीएम मान के परिवार ने बुआ के नाम पर जमीन खरीद कर छोड़ दी थी, जोकि बेनामी थी, जिसकी जांच होनी चाहिए। अगर सीएम मान की बुआ को उनकी माता गिफ्ट करतीं तो बात कुछ समझ में आती, लेकिन उन्होंने जसमीर कौर से 3 करोड़ की कीमत वाली जमीन गिफ्ट में ली, यह जांच का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी से हो रहा विपक्ष का स्वार्थी चेहरा बेनकाब – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 1 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की आबादी में सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू शामिल हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ जो कुचक्र रचे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39,485.017 बल्क लीटर शराब व मादक पेय ऊला जिले में 6 महीने में जब्त : नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – DC जतिन लाल

आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EXAM से 110 दिन पहले : CBSE बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की फाइनल डेटशीट

नई दिल्ली l  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2025–26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की तरफ एक और कदम : खन्ना

विपक्ष का विरोध निराधार, देश की प्रगति में बाधा : खन्ना होशियारपुर 18 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन विकसित भारत की और...
Translate »
error: Content is protected !!