राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को किसान मेला एवं नशा उन्मूलन शिविर का होगा आयोजन

by

सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजितस

मयबद्ध व्यवस्थाओं के दिए निर्देश, विभाग लगाएंगे प्रदर्शनी स्टॉल

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में 23 अप्रैल को ग्राम पंचायत मैहला के खेल मैदान (जिला मुख्यालय चंबा के समीप) में एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सहायक आयुक्त पीपी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज उनके कार्यालय कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण की जाएं।
पीपी सिंह ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया कि किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस दौरान किसानों और बागवानों को विभिन्न तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभागीय प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से उपयोगी जानकारी साझा की जाएगी। शिविर में नशे के दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी साथ में विद्यार्थियों की भागीदारी से एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि एवं उद्यान विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे।
सहायक आयुक्त ने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को भी लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह एवं प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. धर्मेंद्र कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह एवं डॉ. जया चौधरी, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. ओपी अहीर, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास विभाग कमल किशोर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज पेश करेंगे बजट : विकास और राहत पर रहेगी नजर

हिमाचल का बजट आज सुबह 11 बजे, सीएम सुक्खू अंतिम तैयारियों में जुटे बजट से उम्मीदें बढ़ीं, कर्मचारियों, किसानों और युवाओं के लिए क्या होगा खास? एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में गिप्पी ग्रेवाल-एमी विर्क मचाएंगे धमाल : 11 से 14 अप्रैल तक वैसाखी के रंगों से गुलज़ार रहेगा सोमभद्रा तट

रोहित जसवाल। ।  ऊना, 7 अप्रैल: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 इस वर्ष और भी अधिक उत्साह एवं सांस्कृतिक विविधता के साथ आयोजित किया जा रहा है। 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रॉयल्टी घाटे को कम करने के लिए सरकार खनिजों के परिवहन में पारगमन पास के दुरुपयोग की जांच करेगी

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार खनिजों के परिवहन के लिए ट्रांजिट पास के दुरुपयोग से जुड़ी भ्रष्ट गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक तंत्र विकसित करेगी, ताकि रॉयल्टी की हानि को रोका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

98,182 करोड़ से ज्यादा हो गया कर्ज?… भाजपा विधायक के डॉ. जनक राज के सवाल का सीएम सुक्खू ने दिया ये जवाब

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई 2025 तक प्रदेश पर कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज है. वित्त वर्ष 2025-26 में मूलधन चुकाने के लिए 4243.57 करोड़ रुपये और ब्याज...
Translate »
error: Content is protected !!