राज्यपाल से भाजपा पंजाब का मिला प्रतिनिधिमंडल, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग

by
चंडीगढ़,  30 जनवरी :  सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी और वहां बनी हुई संविधान की पत्थर की कृति को जलाने की घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला।
भाजपा नेताओं ने राज्यपाल को बताया कि यह घटना पंजाब में असंतोष फैलाने और साम्प्रदायिक सद्भाव खराब करने की बड़ी साजिश का एक हिस्सा है। इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि इस शर्मनाक कृत्य के पीछे के वास्तविक उद्देश्य और मास्टरमाइंड्स का पर्दाफाश किया जाए और इसमें शामिल व्यक्तियों का पता लगाया जाए, जिनमें वे लोग भी हो सकते हैं जिन्होंने राजनीतिक उद्देश्य से इस कृत्य को अंजाम दिया।
भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया की वे ऐसी स्वतंत्र एजेंसी जो पंजाब सरकार के आधीन न हो से जांच की मांग इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि घटनास्थल पुलिस स्टेशन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर था। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब मनोरंजन कालिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पंजाब के कोर ग्रुप सदस्य केवल ढिल्लों, महासचिव अनिल सरीन, उपाध्यक्ष फतेह जंग बाजवा, मोहनिंदर कौर जोश, सचिव रेणु कश्यप, एससी मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव जसबीर सिंह मेहराज और हरदीप सिंह गिल, प्रवक्ता एसएस चन्नी, प्रदेश संयोजक लीगल सेल एनके वर्मा और प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी शामिल थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब के 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा से जुड़ा है मामला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा उल्लंघन के मामले में 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पीएम मोदी की सुरक्षा उल्लंघन का मामला तीन साल पुराना है, जब वो 5 जनवरी,...
article-image
पंजाब

लग्जरी कार में चल रहा था नशे का खेल : 1 लाख बैन कैप्सूल-गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार

पटियाला  : पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत नशा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। डी.आई.जी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल आई.पी.एस. के...
article-image
पंजाब

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जायेगा-अशोक श्रीवास्तव

होशियारपुर, 21 नवंबर : केंद्रीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू की है, ताकि जमीनी स्तर पर जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक ने खालसा कॉलेज में नेत्रदान पर सेमिनार लगाया 

गढ़शंकर, 7 सितंबर: रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर ने नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नेत्रदान पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!