राज्यस्थान में सीएम बदलने का किया इशारा : प्रियंका गांधी के नजदीकी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने

by

राज्यस्थान। प्रियंका गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राजस्थान में जल्द मुख्यमंत्री बदलने की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान बहुत जल्द राज्यस्थान को लेकर बड़ा फैसला करने वाली है। फैसला लिखा जा चुका है, सिर्फ सुनाना बाकी है। यह फैसला राजस्थान की जनता की भावनाओं के हिसाब से होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर विधायक हाईकमान के फैसले के साथ खड़ा है। आचार्य प्रमोद शनिवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर स्पीकर सीपी जोशी से मिलने उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी बंगले पर पहुंचे। दोनों के बीच करीब दो घंटे तक वार्तालाप हुई। जोशी से मिलने के बाद आचार्य प्रमोद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के फैसले को हर विधायक मानेगा। उसमें सचिन पायलट, अशोक गहलोत, सीपी जोशी भी हैं। विधायक तो सब हैं। यहां जो कुछ हुआ वह मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में हुआ। यहां ऑब्जर्वर आए थे। खड़गे के साथ अजय माकन भी थे। यहां पर जो कुछ हुआ। उसमें किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व को सब कुछ पता है। कांग्रेस नेतृत्व जो भी फैसला लेगा वह सब परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लेगा और जल्दी लेगा।

– किस विधायक ने दिया इस्तीफा स्पीकर ही बता सकते- प्रमोद
गहलोत समर्थक विधायकों के इस्तीफे पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि किस विधायक ने इस्तीफा दिया है यह तो स्पीकर ही बता सकते हैं। स्पीकर भी मानते हैं कि कांग्रेस लीडरशिप का फैसला पार्टी का हर विधायक मानेगा। सियासी विवाद के जिम्मेदार तीन नेताओं को नोटिस के बाद अब एक्शन पेंडिंग होने के सवाल पर कहा कि जिन्हें कार्रवाई करनी है वे जानें। इतना तय है कि राजस्थान को बहुत जल्द अच्छा सवेरा देखने को मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उड़नपरी सीमा का स्वर्णिम कमाल : राष्ट्रीय इंटरस्टेट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

5000 मीटर दौड़ में सीमा बनी राष्ट्रीय चैंपियन, एशियन गेम्स के लिए किया क्वालिफाई चम्बा की बेटी सीमा ने बढ़ाया प्रदेश का मान, अब एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर एएम नाथ। चम्बा :...
article-image
पंजाब

कल पंजाब रहेगा बंद, SGPC समेत कई संगठनों का समर्थन : जानिए क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा प्रभावित

नई दिल्‍ली. सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब एक बार फिर आंदोलन और तनाव के मुहाने पर खड़ा हो गया है. कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा पुकारे गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन

एएम नाथ। मंडी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में वर्ष 2025 के दौरान डॉटर एम्पावरमेंट इनिशिएटिव (देई) के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों, अभियानों और नवाचारों पर आधारित एक कॉफी टेबल...
पंजाब

20 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार

होशियारपुर।  सीआईए स्टाफ को दूसरी बड़ी कामजाबी मिली जब उन्होंने दो और नशा तस्करों काबू कर उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की । सीआईए स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार ने बताया के...
Translate »
error: Content is protected !!