राणा के पी का जन्म दिन मनाकर ब्लॉक कांग्रेसियों ने एकजुटता दिखाई : राणा केपी  के नेतृत्व में एकजुट होकर काम कर कांग्रेस को मजबूत करने की कहीं बातें 

by
नंगल :   ब्लॉक कांग्रेस नंगल के सीनियर नेताओं व पार्षदों ने कौंसिल अध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी की अगुवाई में पूर्व विधान सभा स्पीकर राणा केपी का 65 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान पूरी ब्लॉक कांग्रेस एक जुट दिखाई दी। इस मौके पर संजय साहनी,अशोक सैनी व डॉ दीवान समेत अन्य सीनियर नेताओं की उपस्थिति से वर्करों के हौंसले काफी बुलन्द दिखाई दिए। इन सीनियर नेताओं ने वर्करों व पार्षदों को एक जुट होकर पूर्व विधान सभा स्पीकर राणा के पी के नेतृत्व में आम लोगों, शहर की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया। सभी ने पूर्व स्पीकर राणा के पी को अपने नेता के तौर पर सम्बोधित किया। इसके इलावा उन्होंने राणा के पी को हर तरह से साथ देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उमाकांत,पार्षद विद्या सागर,पार्षद दीपक नंदा,पार्षद अनीता शर्मा,पार्षद बीना ऐरी,पार्षद सरोज कुमारी,पार्षद मनजीत कौर मट्टू,पार्षद रूपा रानी,पार्षद रोजी शर्मा ,पार्षद सुनील शर्मा,पार्षद परमजीत सिंह,सीनियर नेता कपूर सिंह,लखवीर लक्की,बलविंदर बाली समेत अनेका कांग्रेस वर्कर उपस्थित थे।
एक जुट हुई कांग्रेस ने विरोधी खेमों में मचाई हलचल :  राजनीतिक माहिरों का मानना है के चुनावों के बाद कई विरोधी राणा के पी के धड़े के वर्करों ओर कुछ अहम नेताओं को अपनी ओर करने के लिए उनसे सम्पर्क बनाए हुए थे। इसमें विरोधी पार्टी नेता व अपनी पार्टी के विरोधी धड़ों के नेता शामिल थे। कुछ वर्कर व अहम नेता उनके सम्पर्क में आ भी चुके थे। विरोधी नेताओं को यकीन था के हमारे सम्पर्क में आए वर्कर व अन्य कभी कभी राणा के पी के समागमों में नहीं जाएंगे। जिसके चलते उन्ह नेताओं ने सम्पर्क में आए वर्करों व अन्य के साथ अपनी अगली राजनीति के भेद भी खोल लिए थे। माहिरों का मानना है के अब पूरी ब्लॉक कांग्रेस को एकजुट देख ओर उनके सम्पर्क में आए वर्करों को समागम में शामिल देख यहां विरोधियों के खेमे में हलचल मचनी सोभाविक है। वहीं इस एकजुटता ने अनेका  विरोधियों के भर्म को भी तोड़ दिया है।  विरोधियों को डर होगा के उन्होंने जो भेद भरी बातें सम्पर्क में आए वर्करों से की थी। कहीं वह उनकी अगली राजनीति का भेद ना खोल दें। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जो नेता विरोधियों के सम्पर्क में थे वह साथ में अपनी पार्टी के नेता के भी सम्पर्क में भी थे। राजनीति माहिरों का मानना है के इस समागम में जो भी पार्टी वर्कर शामिल हुए। उन्हें देख के लगता है के राणा के पी के धड़े के वर्कर कभी भी राणा के पी को नहीं छोड़ सकेंगे।
फ़ोटो:राणा के पी के जन्मदिन पर केक काटते पार्टी वर्कर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप के शहरी अध्यक्ष गुरदियाल भनोट ने रक्तदान कर मनाया जन्म दिन

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी के गढ़शंकर शहरी प्रधान गुरदियाल सिंह भनोट ने आज अपना चालसीवां जन्म दिवस रक्तदान कर मनाया। इस बार गुरदयाल भनोट ने 27वी वार रक्तदान किया| गुरदयिाल सिंह भनोट रेगूलर...
article-image
पंजाब

जिले में धान की 14,867 मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 4.85 करोड़ रुपये का भुगतान : डीसी ने किसानों से मंडियों में सूखा धान लाने की अपील

अब तक 17,772 मीट्रिक टन धान की आवक,  होशियारपुर, 5 अक्तूबर : जिले की मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया जारी है। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने सोमवार को मंडियों में चल रही खरीद...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज एम.एससी. रसायन शास्त्र द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर, 1 अगस्त  : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर दो साल का स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एम.एससी. कमेस्ट्री के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शानदार रहा है। कॉलेज प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा ने बताया कि एम.एससी....
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव गोलियां के 26 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से शव को सऊदी अरब से...
Translate »
error: Content is protected !!