राणा के पी सिंह ने वार्ड9 में कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला के हक में वार्ड 3, 9, 11, 15 में  कीचुनाव सभाएं

by
नंगल-नंगल कौंसिल के चुनाव पूरी तरह भख चुके है। सभी पार्टियों के नेता अपने अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव सभाएं करके वोट मांग रहे। उसी लड़ी के तहत विधान सभा स्पीकर राणा के पी सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए वार्ड 3,वार्ड9,वार्ड11 ओर 15 में वोट मांगे। उसी के तहत वार्ड 9 की कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला के हक में डबल बी ब्लॉक में चुनाव सभा की। इस दौरान स्पीकर राणा के पी ने अपने सम्बोधन में कहा के 19 वार्डो के चुनावों में कांग्रेस 19 के 19 वार्ड जीतने जा रही है। इस लिए जरूरी है के वार्ड 9 के लोग इंदु बाला को जेयादा से जेयादा वोट डालकर कामयाब करें। उन्होंने कहा वार्ड9 बीबीएमबी के मुलाजमों का वार्ड है। 2002 से पहले बीबीएमबी के मुलाजमों को अपने क्वाटरों का रेंट देना पड़ता था। पर मैंने सरकार से कहकर रेंट माफ करवाया।बीबीएमबी ओर नंगल शहर के जितने काम हमने करवाए  विरोधियों ने तो उन्ह कामों का दस प्रतिशत भी काम नही करवाए। अगर विरोधी विकास की बजाए हमारे किए कामों को ही खराब ना करते। तो आज नंगल की नुहार अलग होती।  अगर वार्ड9 के लोग इंदु को चुनाव जताते हैं। तो उन्हें इंदु बाला का पति सतनाम सिंह फ्री में काम कराने के लिए मिलेगा। क्योंकि सतनाम सिंह बीबीएमबी इंटक का नेता है। इंदु पार्षद बनकर  लोगों के काम करेगी और सतनाम मुलाजमों के काम करेगा। दोनों पति पत्नी दिन रात लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। इंदु ओर सतनाम दोनों पति पत्नी ईमानदारी से लोगों की सेवा करते हैं। इंदु के विरोधी जो प्रत्याशी है। आप उसका ओर हमारे प्रत्याशी का मुकाबला कराए। आप को जमीन आसमान का फर्क दिखाई देगा। इस दौरान बीबीएमबी इंटक के मेंबर सुखदेव सिंह समेत अन्यों ने इंदु बाला के लिए वोट मांगे।इस दौरान  कांग्रेस के सीनियर नेता राकेश नैयर,डॉ दिवान, अशोक सैनी,रजिला योजना चेयरमैन रमेश दसग्राईं,मजदूर संघ इंटक नेता सुखदेव सिंह,प्रताप सैनी,हरपाल भाषीन,आदि उपस्थित थे।
इंदु बाला वार्ड 9 काफी मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही
 इंदु बाला वार्ड 9 काफी मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही हैं। राजनीति माहिर इंदु बाला की जीत को लेकर काफी आशावादी हैं। राजनीतिक माहिर इंदु बाला को कांग्रेस के उन्ह प्रत्याशियों में गिन रहें जिनकी जीत निश्चित है। जिसके मुख्य कारण है के इंदु बाला इस वार्ड से पहले भी पार्षद रह चुकी है। उनके पति बीबीएमबी के मुलाजम नेता है और बीबीएमबी
इंटक नंगल के अध्यक्ष हैं। इंदु बाला जिस वार्ड से चुनाव लड़ रहीं है। वह पूरा वार्ड बीबीएमबी मुलाजमों का वार्ड है।
इंटक समेत अन्य मुलाजम संगठनों के लोग भी इंदु बाला का समर्थन कर रहें है। बाकी इंदु के पहले पार्षद कार्यकाल से वार्ड वासी काफी खुश हैं। इंदु बाला के पति सतनाम सिंह स्पीकर राणा के पी सिंह के पहले खास वर्करों में से एक है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, राजीव विहार, मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स मार्केट और डुप्लेक्स हाउसिंग आदि क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नबीन : PM मोदी ने दी पार्टी अध्यक्ष को शुभकामनाएं

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी को लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को नया अध्यक्ष मिल गया. पार्टी के नए प्रमुख के रूप में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के नाम का...
article-image
पंजाब

किसानों का सात दिन से चल रहा आंदोलन समाप्त, सरकार ने मानी प्रमुख मांगें; एक महीने में बुलाया जाएगा विधानसभा का विशेष सत्र

चंडीगढ़, 7 सितंबर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े विभिन्न किसान संगठनों का पंजाब सरकार के खिलाफ पिछले सात दिनों से चल रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहे...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल भेंट की

गढ़शंकर, 9 अक्टूबर: शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा  आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के स्मारक पर हैप्पी साधोवाल के नेतृत्व में एक जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!