राणा चंद्रभान को श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर का दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया

by
गौशाला के विकास के लिए पूरी लगन से काम करेंगे: चंद्रभान
गढ़शंकर -श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर की कमेटी के चुनाव के संबंध में श्री कृष्ण गौशाला में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें श्री कृष्ण गौशाला कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राणा चंद्रभान(बबलू) को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया।  मीटिंग के उपरांत श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया और श्री कृष्ण गौशाला गढ़शंकर की भलाई के लिए किए जाने वाले कार्य के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष त्रिंबक दत ऐरी के अलावा राजेंद्र सिंह शूका, निमिषा मेहता, राणा राज कुमार,  अशोक पराशर,  रतन जसवाल, राणा उदय भान सिंह, संजीव राणा,  कुलबीर सिंह, राणा ओंकार सिंह, योगराज गंभीर,  हरपाल सिंह, विनय शर्मा, ठेकेदार कुलभूषण शौरी, राकेश कपूर, पंडित राकेश गर्ग और विक्रम राणा आदि मेंबर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत

तरनतारन :पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों की तारीख को 31 अगस्त से आगे बढ़ाकर...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई : प्रणव कृपाल

गढ़शंकर l पंजाब यूथ कांग्रेस के नेता प्रणव कृपाल ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बीत इलाके के गांव बारापुर में मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रणव कृपाल...
article-image
पंजाब

तीसरी सरकार आ गई पर इंसाफ नहीं मिला !!

फरीदकोट : 31 जुलाई : गोलीकांड की जांच संबंधी मामले में पीडि़त परिवारों तथा मोर्चे द्वारा आज जनतक इक्टठ किया जा रहा है। इस दौरान, फैसला लिया जा सकता है कि पीडि़त परिवारों द्वारा...
article-image
पंजाब

27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की होगी शुरुआत : 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे

अमृतसर : पंजाब में 27 नवंबर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत होगी। बता दें ये योजना के तहत 50,000 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा करेंगे। इस योजना को 6 नवंबर को कैबिनेट से...
Translate »
error: Content is protected !!