रात को प्यार से पत्नी ने कहा ‘पांव में पायल चुभ रही है उतार दो, पति ने उतार दी : सुबह हुई तो पति के उड़ गए होश..

by

हरियाणा से रोचक मामला सुनने को आया है। जिसके बारें में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि एक महिला ने अपनी पति से यह कहकर पायल उताराई, कि यह पांव में चुभती है। पति ने पत्नी की पायल भी उतार दी और दोनो सो गएं।

जब सु​बह पति ने उठकर देखा, तो उसके होश उड गए। बता दे कि पति के सोते ही महिला अपने कपड़े, गहने, मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गई। अब महिला का मोबाइल नंबर बंद है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि रात को वे दोनों एक कमरे में थे। सोने से पहले 20 वर्षीय उसकी पत्नी ने प्यार से कहा कि पायल उसके पांवों में चुभ रही है, आप इन्हें निकाल दो। पत्नी के पांव से पायल निकाल दी। पति के अनुसार सुबह चार बजे जब उसके पिता जागे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है।

उसने अपने बेटे से पूछा की बाहर कौन गया है।  उसने उठकर देखा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने घर चेक किया तो उसकी पत्नी एक बैग में अपने कपड़े, गहने, मोबाइल व कुछ रुपये लेकर गई है। कई बार उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया लेकिन वह नंबर बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटियों को सामाजिक सुरक्षा, समानता और शिक्षा दिलाने के प्रति पंजाब सरकार वचनबजद्धः जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

डिप्टी स्पीकर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नवजात बच्चियों के जन्म की खुशी में ब्लॉक स्तरीय समारोह में की शिरकत, गुरु सेवक कॉलेज ऑफ नर्सिंग पनाम गढ़शंकर में हुआ कार्यक्रम संपन्न...
article-image
पंजाब

अल्पसंख्यक भाईचारे की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए आयोग वचनबद्ध: लाल हुसैन

पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य ने गढ़शंकर में अल्पसंख्यक लोक भलाई युवा दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत गढ़शंकर/होशियारपुर, 09 दिसंबर: पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लाल हुसैन ने कहा...
article-image
पंजाब

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक 4 अगस्त को जालंधर में – पंजाब सरकार तरक्की के मॉडल को लागू करने में विफल रही है – जसवीर सिंह गढ़ी  

गढ़शंकर, 3 अगस्त : आज बहुजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में विधानसभा गढ़शंकर और विधानसभा चब्बेवाल की लीडरशिप की बैठक गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास बंगा चौक  गढ़शंकर में हुई। ...
Translate »
error: Content is protected !!