राधास्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े मामले में बैठक : शीतकालीन सत्र में संशोधन विधेयक लाएगी सरकार

by
रोहित राणा।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई. यह बैठक राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल भोटा से संबंधित लैंड ट्रांसफर के मामले में बुलाई गई थी।
बैठक में फैसला लिया गया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन एक संशोधन विधेयक  लेकर आएगी । इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं. साथ ही राज्य सरकार ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास चैरिटेबल अस्पताल को चलाए रखने की भी बात कही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि राधा स्वामी सत्संग चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे यह अस्पताल चला रहे, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
शीतकालीन सत्र में संशोधन विधेयक लाएगी सरकार :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. यह शीतकालीन सत्र धर्मशाला स्थित तपोवन में होना है. शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सरकार लैंड सीलिंग एक्ट में संशोधन के लिए बिल पेश करेगी। संशोधन विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए और मंत्रिमंडल की आने वाली बैठक में इसे प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दे दिए हैं. सरकार ने शुरू में संगठन को राहत देने के लिए अध्यादेश लाने की भी बात कही थी, लेकिन कुछ दिनों में ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है. ऐसे में अध्यादेश के स्थान पर संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा।
CM सुक्खू का बीजेपी पर निशाना :  गौर हो कि राधा स्वामी सत्संग चैरिटेबल अस्पताल भोटा के लैंड ट्रांसफर से जुड़ा मामला बीते करीब एक दशक से अनसुलझा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान साल 2019 में इस पर चर्चा हुई थी।  राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने तत्कालीन बीजेपी सरकार के सामने भी राहत की मांग रखी थी। लेकिन बीजेपी सरकार ने तब ट्रस्ट को कोई राहत नहीं दी। आज यानी एक दिसंबर को ही भोटा चैरिटेबल अस्पताल को बंद करने का नोटिस दिया था।  राधा स्वामी सत्संग ब्यास प्रबंधन ने मांग उठाई थी कि भोटा अस्पताल को उनकी ही सिस्टर कंसर्न महाराज जगत सिंह मेडिकल रिलीफ सोसायटी को ट्रांसफर किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो राधा स्वामी सत्संग ब्यास ट्रस्ट इस अस्पताल को बंद करने के लिए मजबूर होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल परछोड़ के होनहार विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने नवाजें : गुणात्मक शिक्षा व्यक्ति जीवन का आधार- कुलदीप सिंह पठानिया

भटियात क्षेत्र की चार खड्डों में बाढ़ सुरक्षा कार्य पर व्यय होंगे 85 करोड़ रुपए एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) , 25 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि शिक्षा किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई तबाही से जल शक्ति विभाग को 2 हज़ार करोड रूपये का नुक्सान : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 16 अगस्त – पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत एवं रखरखाव कार्य की प्रगति तथा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में स्वर्ण ऊर्जा को बढ़ावा, आयुष्मान भारत का बड़ा दायरा , कांग्रेस सरकार पर्यटन विरोधी : जयराम

शिमला, भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में हुई पै्रस वार्ता में अपना ब्यान देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का अंर्तिम बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए प्रस्तुत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख रुपए का राहत राशि चेक : डाॅ. शांडिल ने जडोन गांव की प्रभावित जमुना देवी को वितरित किया

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव जडोन में...
Translate »
error: Content is protected !!