राम नाम अति मीठा है तू गा के देख ले

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ओर समुह नगर निवासियों की और से पांच दिवसीय श्री राम कथामृत के प्रचार हेतु संध्या फेरी का आयोजन किया गया। जिसका प्रारम्भ श्री विश्वकर्मा मंदिर, सैक्टर-2,तलवाड़ा,से हुआ। प्रभु के पूजन और नारियल फोड़ कर संध्या फेरी की शुरुआत की गई। नित्य की तरह भक्तो की मीठी आवाज से प्रभु का गुणगान हुआ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री शंकरप्रीता भारती जी ने बताया कि फेरी के चलते नगर के सामाजिक एवम् धार्मिक संस्थानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जब सैकड़ो की संगत ने आज की संध्या फेरी में “मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे तो राम आयेंगे” भजन गाया तो तलवाड़ा के लोग दुकानों से निकल कर संध्या फेरी के साथ चल पड़े। जगह जगह पर पानी,कोल्ड ड्रिंक्स,के स्टॉल भी लगाए गये ओर पुष्प वर्षा भी की गई जिस से पूरा माहौल राममय हो गया।
इस अवसर पर साध्वी राजवंत भारती जी,साध्वी अंजली भारती जी, साध्वी रणे भारती जी, और भारी मात्रा में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर अशोक शर्मा,श्री विश्वकर्मा मंदिर के सभी सदस्य एवं उनकी कीर्तन मंडली,प्रवीण कुमारी और उनकी कीर्तन मंडली,बोध राज,मास्टर उत्तम,अवतार कृष्ण एवं उनके सभी सदस्य,पवन पूरी परिवार सहित,अशोक मंगू परिवार सहित,अमित शाही ओर उनके सदस्य,ज्योति गौतम एवं उनके सदस्य,जरनैल ठाकुर,कृष्णा स्टूडियो,और श्री शीतला माता मंदिर के सभी सदस्यों ने पुष्प वर्षा करके पालकी का स्वागत किया और संतो को सम्मानित भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल द्वारा कांग्रेस को मुख्यमंत्री के पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करने की चुनौती, मोहिंदर कौर जोश को पार्टी से निकालने की घोषणा

होशियारपुर :30दिसंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल ने आज कांग्रेस पार्टी को पंजाब में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नाम घोषित करने की चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत...
article-image
पंजाब

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक 4 अगस्त को जालंधर में – पंजाब सरकार तरक्की के मॉडल को लागू करने में विफल रही है – जसवीर सिंह गढ़ी  

गढ़शंकर, 3 अगस्त : आज बहुजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में विधानसभा गढ़शंकर और विधानसभा चब्बेवाल की लीडरशिप की बैठक गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास बंगा चौक  गढ़शंकर में हुई। ...
article-image
पंजाब

घरेलू हिंसा की पीड़ितों के समर्थन के लिए ”सांझ राहत परियोजना’ डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने किया लॉन्च

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरुवार को ‘सांझ राहत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*सिपाही परमवीर सिंह पंचतत्व में विलीन : उपमुख्यमंत्री ने कहा, “युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे*

रोहित जसवाल। ऊना, 25 दिसंबर।सिपाही परमवीर सिंह का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बीटन (हरोली विधानसभा क्षेत्र) में किया गया। लेह-लद्दाख में तैनात 33 वर्षीय परमवीर सिंह का रविवार...
Translate »
error: Content is protected !!