रामपुर वासियों ने निजी कंपनी के टावर लगाने का किया विरोध

by
गढ़शंकर, 14 फरवरी: स्थानीय शहर के निकटवर्ती गांव रामपुर बिलड़ों में लगने वाले निजी कंपनी के टावर का ग्रामीणों ने विरोध किया। जानकारी देते गाववासी गुरप्रीत बंगा, अमरीक सिंह, राजवीर, दलजीत सिंह, कुलदीप कौर व कृष्णा देवी ने कहा कि रिहायशी इलाके में एक निजी कंपनी का टावर लगाया जा रहा है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। गुरप्रीत बंगा ने कहा कि ग्रामीणों के रोकने के बावजूद जबरदस्ती काम किया जा रहा है। दलजीत सिंह ने कहा कि इस टावर को लेकर कोर्ट में स्टे है और केस भी चल रहा है। राजवीर ने बताया कि इस मामले को लेकर हमने 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को भी सूचना दी, पुलिस ने मौके का दौरा भी किया, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसकी लिखित शिकायत एसडीएम गढ़शंकर को दी गई है और डीएसपी गढ़शंकर ने कहा कि टावर का निर्माण रुकवाया जाएगा। गुरप्रीत ने कहा कि सरकार की हिदायतों के मुताबिक यह टावर रिहायशी इलाके में नहीं बनाया जा सकता क्योंकि इस टावर से निकलने वाली रेडिएशन बहुत खतरनाक है, जिसकी वजह से इंसान और जानवरों को काफी नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने इस टावर का निर्माण नहीं रोका तो तीखा संघर्ष किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। इस मौके बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Due to Khanna’s Efforts

Hoshiarpur/ June 19 /Daljeet Ajnoha : Due to the dedicated efforts of former BJP MP Avinash Rai Khanna and the effective foreign policy of the Indian Government, Harmesh Lal—a resident of Siparian village in...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का नया विधेयक : धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर आजीवन कारावास की सजा

चंडीगढ़ । पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार धार्मिक ग्रंथों के प्रति बेअदबी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की योजना बना रही है।  विधानसभा में एक विधेयक पारित होने के बाद,...
article-image
पंजाब

प्राचीन ठाकुर द्वारा मनन के महंत श्री मणिराम दास महाराज जी का श्रद्धांजलि समारोह 29 सितंबर को होगा : उत्तराधिकारी महंत देवेन्द्र दास जी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के प्राचीन ठाकुर द्वारा  मनन के महंत  108 सिद्ध पुरष मणिराम दास  जी महाराज जी का पिछले दिनों 13 सितंबर को प्रात करीब 11 बजे  अचानक निधन हो गया...
article-image
पंजाब

फेसबुक पर प्यार होने के बाद जबरन शरीरक संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज।

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 20 वर्षीय लड़कीं के शिकायत पर उसके प्रेमी के विरुद्ध जबरन शरीरक संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है। दर्ज केस के अनुसार 20 वर्षीय पीड़िता ने...
Translate »
error: Content is protected !!