रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से DC जतिन लाल मिले

by
ऊना, 13 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू प्रबंधन सिस्टम के तहत दस्तावेज़ पूर्ण होने पर जो मुआवज़ा बनेगा वो भी प्रभावित परिवारों को प्रदान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को जन सुरक्षा की दृष्टि से तालाब के चारों और फैंसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
बता दें, कि बीते रविवार को रायपुर-सहोड़ां में 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग के तीन प्रवासी बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल इलाके के निवासी के तौर पर हुई है जोकि कामकाज़ के सिलसिले में यहां रह रहे थे।
इस अवसर पर तहसीलदार शिखा राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उच्च न्यायालय के निर्देशों पर गठित कोविड निगरानी समिति ने किया लोगों को जागरुक

ऊना : कोविड 19 सुरक्षा नियमों की जन साधारण की जागरुकता एवं लोगों पर प्रभाव के आकलन के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में ज़िला स्तरीय निगरानी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहिब की प्रतिमा का खंडन निंदनीय कृत्य : खन्ना

होशियारपुर 28 जनवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की अमृतसर में समाज विरोधी सोच रखने वाले व्यक्ति द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोतल से पिता के सिर पर कई वार कर बेटे ने अपने पिता को मार डाला : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, धारा 302 व 323 के तहत किया मामला दर्ज

शिमला : बोतल से पिता के सिर पर कई वार कर बेटे ने अपने पिता को मार डाला। उसने दादी पर भी जानलेवा हमला किया, जिसमें वह चोटिल हुईं। दादी की शिकायत पर पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना : जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

ऊना: 30 जुलाईः जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह...
Translate »
error: Content is protected !!