रायपुर-सहोड़ा की घटना के पीड़ित परिवारों से DC जतिन लाल मिले

by
ऊना, 13 अप्रैल। उपायुक्त जतिन लाल ने आज शुक्रवार को रायपुर-सहोड़ा में हुई दुर्घटना स्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर अपनी संवेदना जताई तथा प्रशासन की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू प्रबंधन सिस्टम के तहत दस्तावेज़ पूर्ण होने पर जो मुआवज़ा बनेगा वो भी प्रभावित परिवारों को प्रदान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित बीडीओ को जन सुरक्षा की दृष्टि से तालाब के चारों और फैंसिंग लगाने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
बता दें, कि बीते रविवार को रायपुर-सहोड़ां में 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग के तीन प्रवासी बच्चों की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के सम्भल इलाके के निवासी के तौर पर हुई है जोकि कामकाज़ के सिलसिले में यहां रह रहे थे।
इस अवसर पर तहसीलदार शिखा राणा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत : आइए जानें कौन हैं डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री, जिनके नाम पर हुई अवॉर्ड की पहल*

रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जून : शिक्षा क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन ने प्रोफेसर सिम्मी के नाम पर एक्सीलेंस अवार्ड की शुरुआत की है। इसके पहले संस्करण में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 3 से, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

नादौन 18 अक्तूबर। जिला हमीरपुर के ऐतिहासिक कस्बे नादौन में 3, 4 और 5 नवंबर को एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संपूर्णता अभियान के तहत एस्पिरेशनल कार्यक्रम का किया आगाज

एएम नाथ। चम्बा : संपूर्णता अभियान के तहत जिला मुख्यालय चंबा में एस्पिरेशनल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। केंद्र सरकार के दिशा निर्देश अनुसार 4 जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संपूर्णता अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34 यात्री घायल, 9 की हालत गंभीर : भोटा में पहाड़ी से टकराई  एचआरटीसी बस

एएम नाथ। हमीरपुर :  जिला हमीरपुर डिपो की बस भोटा से करीब दो किमी दूरी पर टियाले दा घाट के समीप बीती देररात हादसे की ​शिकार हो गई। हादसे में 34 लोग घायल हो...
Translate »
error: Content is protected !!