राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा का गढ़शंकर पहुंचने पर भव्य स्वागत

by

गढ़शंकर- प्रदेश में 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपनी गतिविधियां तेज कर दी गई है। इसी के मद्देनजर राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्या) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा प्रदेश में पार्टी के ढांचे का विस्तार करने के लिए अपनी टीम के साथ पंजाब आए हुए हैं। आज गढ़शंकर के अंतर्गत आते गांव पनाम मे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंचने पर कैप्टन आर एस पठानिया और इलाके के गणमान्य लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शेर सिंह राणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रवादी जन लोक पार्टीउत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी और इस लिए पंजाब में पार्टी का ढांचा गठित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के 8 जिलों में पार्टी का विस्तार किया जा चुका है और बाकी रहते जिलों में भी पार्टी का जल्द विस्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का जिस पार्टी से उत्तर प्रदेश में समझौता होगा। उसी पार्टी से पंजाब में भी चुनावी गठजोड़ किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बेरोजगार नौजवानों को कार वाशिंग की नि:शुल्क ट्रेनिंग देकर मुहैया करवाया जाएगा रोजगार: गुरमेल सिंह

इच्छुक नौजवान 1 मार्च को सुबह 11 बजे जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो पहुंचे ट्रेनिंग लेने वाले नौजवानों को विभाग की ओर से मुहैया करवाई जाएगी वाशिंग किटें होशियारपुर, 25 फरवरी: जिला रोजगार सृजन,...
article-image
पंजाब

420 के मुकदमे का फरार आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 10 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 2017 में दर्ज 420 के मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

पूर्ब मुख्यमंत्री चन्नी से ईडी ने रेत खनन को लेकर 6 घंटे की पूछताछ

जालंधर । ईडी ने रेत खनन  व ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से छह घंटे तक पूछताछ की।  इसकी पुष्टि करते हुए ईडी के अधिकारियों ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!