राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित – मीडिया लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा – उपायुक्त अपूर्व देवगन

by

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता
चंबा, 16 नवंबर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपायुक्त ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का अभिन्न हिस्सा है ।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में मीडिया की स्वतंत्रता प्रतिबिंबित होती है।
रिपोर्टिंग में कई चुनौतियों के बावजूद भी मीडिया अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करता रहा है।
अपूर्व देवगन ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ से मीडिया कर्मियों के समक्ष कार्य निर्वहन में सुविधाओं के साथ कई चुनौतियां भी उत्पन्न हुई हैं । उन्होंने समाचार संकलन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस’ आधारित सेवाओं के उपयोग के दौरान समाचार संप्रेषण से पहले सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया ।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेते हुए मीडिया इन द ईरा ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर अपने विचार रखे तथा मीडिया कर्मियों के साथ अपने अनुभव भी साझा किए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बीके पराशर ने संगोष्ठी के थीम विषय सहित मीडिया के विकास एवं विस्तार को लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत करवाया।
दैनिक समाचार पत्र चंबा एक्सप्रेस के संपादक योगेश महेंद्रू ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मीडिया कर्मियों के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों की जानकारी रखी। अध्यक्ष प्रेस क्लब चंबा दीपक शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस दौरान जिला स्तर पर कार्यरत विभिन्न मीडिया कर्मियों ने थीम विषय पर अपने विचार रखें ।
जिला लोक संपर्क अधिकारी खेम चौहान ने उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव तथा उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया और राष्ट्रीय प्रेस दिवस के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रेजरी से अगर भुगतान हो रहे तो ठेकेदार दफ्तरों से क्यों उठवा रहे फर्नीचर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जी जान ले कि सरकार प्रबंधन से चलती है प्रवचन से नहीं,  मुख्यमंत्री के कहने पर झूठ न बोले मंत्री, जनहित को दें प्राथमिकता एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अब मास्क न पहनने पर 5000 जुर्माना, दुकान भी होगी बंद : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा

कोविड के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने जारी किए दिशा-निर्देश ऊना, 19 मार्च: जिला ऊना में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एक एडवाज़री जारी करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*बेहतरीन कार्य करने वाले तहसीलदारों को डीसी ने दिया सम्मान*

एएम नाथ।  धर्मशाला, 04 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने तहसीलदार देहरा कर्मचंद कालिया, तहसीलदार नगरोटा अशोक कुमार तथा तहसीलदार नुरपुर राधिका सैणी को बेहतरीन राजस्व सेवाओं के लिए धर्मशाला में राजस्व अधिकारियों की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी : कांग्रेस सरकार द्वारा 619 सरकारी संस्थाओं को बंद करने के विरोध में

शिमला : भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए 619 सरकारी संस्थाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में भाजपा संबंधित जिलों में भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान...
Translate »
error: Content is protected !!