राष्ट्रीय राजमार्ग 305 में सभी क्षतिग्रस्त स्थान स्थलों की मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के DC अनुराग चन्द्र शर्मा ने दिए निर्देश

by
एएम नाथ।  कुल्लू 07 अप्रैल : उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की दशा सुधारने को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों, जिला राजस्व विभाग, लोक निर्माण, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, पुलिस विभाग तथा जीभी वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की मरम्मत की कार्य योजना के संबंध में बैठक की अध्यक्षता की।
उपायुक्त राष्ट्रीय राजमार्ग 305 में सभी क्षतिग्रस्त स्थान स्थलों की मरम्मत के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन के मद्देनजर सड़क के जीर्णोद्धार के कार्य को कैसे जारी रखें इसके लिए स्थानीय लोगों को भी विभाग तथा ठेकेदारों के साथ तालमेल बनाकर के आगे बढ़ना होगा ताकि सामान्य आवाजाही के साथ-साथ सड़क जीर्णोद्धार के कार्य के लिए तैनात मशीनरी भी समन्वय के साथ क्रियाशील रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग 305 का कार्य मुख्यत तीन चरणों में विभाजित है जिस में से सबसे अधिक संवेदनशील भाग औट- बंजार तथा बंजार – घीयागी का क्षेत्र है। यह भी जानकारी दी गई कि औट- बंजार के बीच 21 किलोमीटर का टनल तक पैच वर्क होना है, यह कार्य अवार्ड हो चुका है। इसमें सोलिंग का कार्य भी हो चुका है तथा इसपर टारिंग कार्य मौसम खुलने पर तुरंत शुरू होगा ताकि सड़क की सतह बिल्कुल सूख जाए तथा कार्य टिकाऊ हो । यह भी बताया गया कि कार्य में बिटूमिन की कमी के कारण भी विलंब हो रहा है जिसकी आपूर्ति होते ही कार्य आरम्भ किया जाएगा।
उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसकी कार्य योजना जल्दी बनाकर प्रस्तुत करें तथा अगले सप्ताह से कार्य आरम्भ करके इसे 30 अप्रैल तक पूर्ण करें। बंजार – घीयागी सड़क पर चर्चा करते हुए यह जानकारी दी गई कि यह कार्य 5 करोड़ 12 लाख में अवार्ड हुआ है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि कार्य को निर्बाध रूप से सम्पन्न करने की लिए कार्य तथा सामान्य के लिए यातायात टाइम स्लॉट निर्धारित करना पड़ेगा जिससे यातायात और सड़क का कार्य सुचारू रूप से चल सके तथा पर्यटक वाहनों के यातायात में अधिक बाधा न पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों तथा स्थानीय एसोसिएशन के। लोगों को कार्य योजना का एक ग्रुप बनाकर सूचित करते रहने की बात कही ताकि कार्य संतुष्टिजनक हो। उन्होंने कहा कि समन्वय के साथ सभी सहमति से कार्य को करें तथा पुलिस के साथ दैनिक योजना को साझा करते रहें।
उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन द्वारा औट से घीयागी के बीच तंग स्ट्रेच को नो पार्किंग जोन घोषित कर कार्य योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। इस अवसर अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्विनी कुमार, जिला राजस्व अधिकारी सुरभि नेगी, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 के एसडीओ टहल सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी सहित जीभी वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन किशन, ललित ठाकुर, जगदीश ठाकुर आदि सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिहुंता स्टार नाईट में होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 21 जून से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक लेखा समिति ने सोलन में वर्षा के कारण हुए नुकसान का लिया जायज़ा : कार्यकारी सभापति डॉ. हंस राज की अगुवाई में चक्की मोड़ का किया निरीक्षण

सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति ने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए हैं कि गत वर्ष भारी वर्षा के कारण परवाणु-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग को सोलन ज़िला में हुए नुकसान के कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

22 वर्षों से साइकिल पर विश्व भ्रमण कर रहे सोमेन देबनाथ, 2027 तक जारी रहेगा भारत दौरा 27 मई 2004 से साइकिल यात्रा पर निकले सोमेन, उत्तर कोरिया को छोड़कर कर चुके हैं विश्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कहा 35 लाख दूंगी – गोरे-काले से मतलब नहीं तगड़ा हो, ‘प्रेग्नेंट बनाओ’ : ठगी का नया तरीका

मेवात. राजस्थान के मेवात में एक तरफ साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन एंटी वायरस जारी है. वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया. अब...
Translate »
error: Content is protected !!