राष्ट्रीय लोक अदालत में 19,436 मामलों का मौके पर किया गया निपटारा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की ओर से पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथॉरटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों पर आज जिले में वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में एनआई एक्ट के तहत सेक्शन 138 के मामले, (लंबित और प्री-लिटिगेशन बैंक रिकवरी मामले और श्रम विवाद मामले), मोटर दुर्घटना दावा मामले (एमएसीटी), बिजली और पानी के बिल (गैर-समझौता योग्य को छोड़कर), वैवाहिक विवाद, ट्रैफिक चालान, राजस्व मामले और अन्य सिविल, कम गंभीर आपराधिक मामले और घरेलू झगड़े आदि के मामले रखे गए।

यह लोक अदालत ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी राजिंदर अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित की गई है। इस लोक अदालत में होशियारपुर में कुल 19 बेंच बनाए गए, जिनमें से होशियारपुर ज्यूडिशियल कोर्ट में 08 बेंच, सब डिवीजन दसूहा में 02 बेंच, मुकेरियां में 02 बेंच और गढ़शंकर में 02 बेंच तथा राजस्व कोर्ट में 05 बेंचों का गठन किया गया। जिला होशियारपुर की लोक अदालत में 23,658 मामलों की सुनवाई हुई और 19,436 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया, साथ ही पक्षकारों के कुल 8,870,264,341 रुपए के अवार्ड पारित किए गए।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा ट्रैफिक चालान भुगतान के लिए आए व्यक्तियों के लिए विशेष हेल्प डेस्क लगाए गए ताकि अदालतों में लगे ट्रैफिक चालानों का आसानी से भुगतान किया जा सके।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश राजिंदर अग्रवाल, माननीय जिला एवं सत्र न्यायधीश के साथ सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी नीरज गोयल ने लोक अदालत की बेंचों का दौरा किया। इस लोक अदालत को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए बार एसोसिएशन होशियारपुर द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।

नीरज गोयल की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे लोक अदालतों में मामले दर्ज करके अधिक से अधिक लाभ उठाएं क्योंकि इससे समय और धन की बचत होती है। लोक अदालत में लिए गए निर्णय अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ कोई अपील नहीं होती, इससे दोनों पक्षों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग ने ली बच्चों की जान, खेतों में बने तालाब में दो सगे भाइयों की पानी मे डूबने से मौत, बाप के साथ लकड़ियां लेने गए थे।

माहिलपुर :    माहिलपुर ब्लाक के गांव ढाडा खुर्द के खेतों में बने तालाब के पानी मे डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गढ़शंकर व...
article-image
पंजाब

सरकार की अनदेखी के विरोध में खेती व बागबानी टैक्नोक्रेटस द्वारा दो दिवसीय कलम छोड़ हडक़ताल

गढ़शंकर  : खेतीबाड़ी व बागबानी अधिकारियों की संयुक्त जत्थेबंदी एग्रीकल्चर टैक्नोक्रेटस एक्शन कमेटी (ऐगटैक) द्वारा विभागी हकी, जायज व किसान हितैषी मांगों संबंधी समय समय पर अवगत करवाने के बावजूद भी सरकार द्वारा इन...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके गढ़शंकर में निमिशा मेहता के नेतृत्व में नौजवानों ने किया रक्तदान

गढ़शंकर :17 सितम्बर: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस मनाने के लिए भाजपा द्वारा गांव रामपुर बिलड़ो में रक्तदान कैंप लगाया गया। जिसका उद्घाटन भाजपा की गढ़शंकर हलका इंचार्ज निमिशा मेहता द्वारा किया...
Translate »
error: Content is protected !!