राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी प्री-लोक अदालत में लगाए जाएं ज्यादा से ज्यादा केस: अपराजिता जोशी

by

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने पैनल वकीलों, लेबर विभाग व इंश्योरेंस कंपनियों को प्री-लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले लगाने के लिए कहा
होशियारपुर : सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के पैनल वकीलों से बैठक की गई, इस दौरान पैनल वकीलों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के केसों को प्री- लोक अदालत में अधिक से अधिक लगाने में सहयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क कानूनी सहायता केसों मेें प्रार्थी के केस की गंभीरता के साथ पैरवी की जाए क्योंकि मुख्य कार्यालय की ओर से नि:शुल्क कानूनी सहायता के फीडबैक प्रफार्मे भरने के निर्देश प्राप्त हुए है।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि यदि कोई प्रार्थी अपने केस में वकील की सेवाओं से संतुष्ट नहीं होता और वह लिखित तौर पर देता है तो उस पैनल के वकील पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने रिमांड में पेश हो रहे वकीलों को दिशा निर्देश दिए कि वे उनके कार्यालय को रिमांड के केसों का विवरण समय-समय पर दें। बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पलविंदर सिंह घुम्मण व अन्य वकील भी मौजूद थे।
इसी तरह सी.जे.एम- कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से 11 सितंबर को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी प्री-लोक अदालत में केस लगाने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने लेबर विभाग के हरमिंदर सिंह को मजदूरों के न्यूनतम वेजिज केसों को अधिक से अधिक प्री-लोक अदालतों में लगाने के लिए कहा। उपरोक्त के अलावा ओरियेंटल इंश्योरेंस कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर कुसुम लता शर्मा, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के एडमिन अधिकारी जसविंदर सिंह व न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर अमिता चंद भी इस बैठक में शामिल थे। सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने इनको भी मोटर एक्सीडेंट क्लेमों के केसों को प्री-लोक अदालत की कार्रवाई में शामिल करने के लिए कहा। अंत में अपराजिता जोशी ने इंश्योरेंस कंपनियों व लेबर विभाग को अपील की कि वे अपने-अपने विभागों के केसों को प्री-लोक अदालतों में लगाकर लाभ प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी ने देश की मजबूती के लिए काम किया: अमृता वड़िंग

कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस पर मीटिंग का आयोजन लुधियाना, 28 दिसंबर: कांग्रेस पार्टी के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित पंजाब माता नगर में एक बैठक...
article-image
पंजाब

सैना पर हमे गर्व : ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के लिए सेना को वधाई – भारत सरकार के हर कदम के हम साथ – राजिंदर सिंह शुका

गढ़शंकर :  भारतीय सेनाओं ने गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आंतकियों द्वारा पहलगाम में मासूम लोगों को निमर्म हत्या करने की घिनौनी घटना का बदला ले लिया...
article-image
पंजाब

जैम, जैली व आचार बनाने का नि:शुल्क कोर्स के लिए नौजवान करे आवेदन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला ब्यूरो आफ रोजगार सृजन, कौशल विकास व प्रशिक्षण होशियारपुर की ओर से शहरी क्षेत्र के लडक़े, लड़कियों(कम से कम दसवीं पास व आयु...
Translate »
error: Content is protected !!