रास्ते में कई बाधाएं, लेकिन भारत आज रुकने के मूड में नहीं : पीएम मोदी ने पेश किया विकसित भारत का विजन

by

ई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनकर आगे बढ़ता रहा है। अब हम न तो रुकेंगे न थमेंगे, हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने ये बातें ‘एनडीटीवी वर्ल्ड समिट’ में कही हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में कई स्पीड ब्रेकर हैं। ऐसे में Unstoppable भारत की चर्चा बेहद अहम है। वाकई भारत आज रुकने के मूड में भी नहीं है। आज से 11 साल पहले देश में किन बातों की चर्चा होती थी। पॉलिसी पैरालिसिस की चर्चा होती थी। महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठते थे। आतंकी स्लीपर सेल की चर्चा होती थी। महंगाई डायन खाए जात है, गीत सुनाई देते थे। हालांकि, अब ऐसा नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले देश ही नहीं दुनियाभर में लोग यही सोचते थे कि इतने संकटों से घिरा भारत कभी इससे निकल ही नहीं सकता। हालांकि, बीते 11 साल भारत ने इन चुनौतियों से पार पाया है। आज महंगाई दर 2 फीसदी से नीचे है और विकास दर 7 फीसदी से ज्यादा है। आज आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है। अब भारत आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं बैठता है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करके और ऑपरेशन सिंदूर करके मुंहतोड़ जवाब देता है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नौजवानों की हार्ट अटैक से क्यों हो रही है अचानक मौत, पता चल गया असली कारण

आजकल आए दिन नौजवानों के हार्ट अटैक से मरने की खबर आ रही है. अखबार, टीवी, सोशल मीडिया पर हम आए दिन पढ़ते हैं कि स्कूल, कॉलेज, जिम, ऑफिस, डांस तो घर में हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इंफ्रास्ट्रक्चर के बचाव की तैयारी : जल शक्ति, वन, विद्युत, पीडब्ल्यूडी को डीपीआर बनाने के निर्देश

खड्डों के तटीकरण, मार्गों में सुरक्षा दीवारों पर भी रहेगा फोकस आपदा प्रबंधन तथा मिटिगेशन को लेकर डीसी ने ली बैठक धर्मशाला, 25 अगस्त। जिला कांगड़ा में सार्वजनिक सुविधाओं के साथ-साथ निजी एवं पब्लिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने नवाजे राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के होनहार : ग्राम पंचायत उदयपुर में स्थापित होगा राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल:नीरज नैय्यर

चंबा, 17 दिसंबर :  प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023-24 के बजट में शिक्षा के स्तर को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूलों...
हिमाचल प्रदेश

ऊना कालेज में कैच द रेन कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 22 फरवरी: नेहरू युवा केंद्र ऊना की और से राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को खण्ड स्तरीय जल शक्ति अभियान 02 के अंतर्गत कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि...
Translate »
error: Content is protected !!