राहुल गांधी एक विदेशी नागरिक : राहुल गांधी को अगर बचाते रहे तो मोदी-शाह के खिलाफ कर दूंगा केस

by

नई दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने एक बार फिर से पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला है. इसबार उन्होंने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल खड़ा करते हुए दोनों को घेरा है. सुब्रमण्यन स्वामी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा है कि पीएम मोदी और अमित शाह राहुल गांधी को बचा रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा कि नरेंद्र मोदी और शाह राहुल गांधी को क्यों बचा रहे हैं, जबकि राहुल एक विदेशी नागरिक हैं, जिन्होंने 2003 में ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है और लंदन में बैक ऑप्स नाम की कंपनी शुरू की है? उनकी भारतीय नागरिकता अमान्य है. अगर मोदी उन्हें बचाना जारी रखते हैं, तो मुझे उनके खिलाफ केस दर्ज करना पड़ेगा.
राहुल गांधी की नागरिकता पर पहले भी उठा चुके हैं सवाल

इसके पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाए हैं. राहुल को वे ब्रिटिश नागरिक बताते आए हैं. नवंबर 2015 में उन्होंने पीएम मोदी को लेटर लिखकर ये मुद्दा उठाया था. स्वामी ने दावा किया था कि राहुल की नागरिकता भारतीय नहीं है वो ब्रिटिश नागरिक हैं. ऐसे में उनकी भारतीय नागरिकता और संसद की सदस्यता रद्द करनी चाहिए. मामले को लेरक वो सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे थे और सीबीआई जांच की मांग की थी. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी.

सुब्रमण्यम स्वामी ने सितंबर 2017 में एक बार फिर से राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दे को उठाया था. तब भी स्वामी इसे लेकर ट्वीट किया था, साथ ही उन्होंने तब के गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी एक चिट्ठी लिखी थी. सुब्रमण्यम स्वामी ने राजनाथ सिंह से कार्यवाई की मांग की थी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : बाप-बेटे को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली …. गोली मरने वाले आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

मुक्तसर :   मलोट क्षेत्र के पास अबुल खुराना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज घटना 19 अप्रैल को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 से 24 नवम्बर तक आयोजित होने वाली सेना की भर्ती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित : कर्नल पुष्विंदर कौर ने कहा की निर्धारित की गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व इमानदारी के साथ पूरा किया जायेगा

शिमला, 07 नवम्बर -प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्रकार संजीव कुमार को गहरा आघात पिता गोरख राम का निधन

गढ़शंकर : गढ़शंकर से विभिन्न टीवी चैनलों के लिए काम करते पत्रकार संजीव कुमार को उस वक्त गहरा आघात लगा जब उनके पिता गोरख राम (87) पुत्र हरदयाल सिंह निवासी नादौन हिमाचल प्रदेश का...
Translate »
error: Content is protected !!