राहुल गांधी का सीधा मैसेज – ‘किसी भी सूरत में अनुसाशनहीनता नहीं बर्दाश्त

by

नई दिल्ली : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी हाईकमान ने स्थिति को संभालने की कवायद तेज कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के बीच पंजाब के ताजा राजनीतिक हालात पर अहम बैठक हुई।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पंजाब कांग्रेस में बढ़ती नाराज़गी और हालिया घटनाक्रम की विस्तार से समीक्षा की गई।। हाईकमान ने संकेत दिए हैं कि राज्य में लिए गए कुछ फैसलों की समीक्षा भी की जा सकती है ताकि असंतुष्ट नेताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जा सके।

खरगे पंजाब के नेताओं से अलग से कर सकते हैं मीटिंग :  राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे जल्द ही पंजाब के नाराज नेताओं के साथ अलग से बैठक कर सकते हैं ।। इसका मकसद सभी पक्षों को सुनना और विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी में एकजुटता सुनिश्चित करना है। इस बीच, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल को तत्काल दिल्ली आ रहे हैं। सूत्र ये भी बता रहे हैं की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल पर पूरा भरोसा है। महासचिव बघेल बुधवार (15 जुलाई) को पंजाब के हालात पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट कांग्रेस नेतृत्व को सौंपेंगे, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।

पंजाब के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने आज फिर एक न्यूड चैनल से एकजुटता की बात करते हुए कहा, ‘पंजाब में कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. हमारे सभी नेता एकजुट हैं। कुछ नेताओं के कुछ मुद्दे हैं, उनको पार्टी आलाकमान तक मैं पहुंचाऊंगा. सभी नेता पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं. हमारा मुख्य फोकस पंजाब में आम आदमी पार्टी और फिरका परस्त ताकतों को हराना है. पंजाब में असली चुनौती कानून व्यवस्था, ड्रग्स, भ्रष्टाचार है।

सूत्रों के मुताबिक आज  की बैठक में राहुल गांधी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि ‘पंजाब में बंद मुट्ठी हमारी ताकत है। उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी नेताओं को अपनी बात सार्वजनिक मंचों के बजाय पार्टी के अधिकृत फोरम पर ही रखनी होगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर ने माहिलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर दिलाया समय पर राहत का आश्वासन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज माहिलपुर क्षेत्र के गांव हकूमतपुर, बड्डों और डंडिया का दौरा कर वहां किए गए बाढ़ प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मन की बात की 113वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ -21वीं सदी के भारत में, कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा : प्रधानमंत्री

मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। ‘मन की बात’ में, एक बार फिर, मेरे सभी परिवारजनों का स्वागत है। आज एक बार फिर बात होगी – देश की उपलब्धियों की, देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों...
article-image
पंजाब

4 महीने 11 दिन बाद डल्लेवाल का अनशन खत्म, किसान आंदोलन में नया मोड़?

नई दिल्ली :  किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे जगजीत सिंह डल्लेबाल ने आखिरकार 4 महीने 11 दिन के लंबे अनशन के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. पंजाब सरकार ने इस बात...
Translate »
error: Content is protected !!