राहुल गांधी के खटाखट-खटाखट स्कीम का हश्र है हिमाचल का आर्थिक संकट : जयराम ठाकुर

by
वेतन और मेडिकल बिल न देने वाली सरकार ख़ुद को बता रही है कर्मचारी हितैषी,  हर बात के लिए केंद्र को कोसना ग़लत, आर्थिक हालात के लिए सुक्खू ज़िम्मेदार
बेरोज़गार नर्सिंग एसोसिएशन से मिले नेता प्रतिपक्ष, मुद्दे उठाने का दिया आश्वासन
एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के आर्थिक संकट राहुल गांधी की खटाखट-खटाखट नीति के कारण है। आज प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं। कर्मचारी और पेंशन अपने खाते में वेतन और पेंशन आने की राह देख रहे हैं। दिल्ली से पड़ी डांट के कारण मुख्यमंत्री प्रदेश में आर्थिक संकट न होने की बात कर रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस आलाकमान को यह स्पष्ट पता है कि आने वाले चुनाव में अब कांग्रेस न गारंटी कार्ड चला पाएगी और न ही खटाखट वाला कार्ड। कांग्रेस के यह दोनों हथियार बेकार और आत्मघाती साबित हो चुके हैं, क्योंकि जहां-जहां भी कांग्रेस की सरकार है वहां आज वित्तीय हालत बहुत ख़राब हैं। हिमाचल के अलावा कर्नाटक में भी हिमाचल जैसी स्थिति पहले ही आ गई है। जहां विकास और वेतन के लिए वित्तीय संकट का अलार्म बज चुका है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विधान सभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी। सरकार ने झूठ बोलकर सत्ता हथिया ली और अब बाक़ी सुविधाएं देने की बात तो छोड़िए अब वेतन और पेंशन भी नहीं मिल पा रही है। जो कर्मचारी किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इलाज करवा रहे हैं उन्हें उनके इलाज में किए गए खर्च का पैसा भी वापस नहीं किया जा रहा है। महंगाई भत्ता और बाक़ी देनदारियों का भुगतान तो बहुत दूर की बात है। इससे ज़्यादा दुःखद यह है कि वेतन और पेंशन न देने वाली सुक्खू सरकार ख़ुद को कर्मचारियों का हितैषी बता रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के आर्थिक हालात के लिए ज़िम्मेदार हैं। इसलिए वह बात-बात पर केंद्र सरकार को कोसना बंद कर दे और प्रदेश के वर्तमान हालात को सही करने पर ध्यान दे। केंद्र सरकार प्रदेश का सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार के हर राज्य को आर्थिक सहयोग देने का नियम और क्रियाविधि होती है। हिमाचल प्रदेश के किसी भी कोष या मद में केंद्र सरकार द्वारा कोई कटौती नहीं की गई है।
जयराम ठाकुर ने बेरोज़गार नर्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनी। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान सरकार नर्सिंग के सारे पद आउटसोर्स आधार पर भर रही है। बैचवाइज़ भर्ती भी नहीं कर रही है। जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है, नेता प्रतिपक्ष ने उनके मुद्दों को प्रमुखता से सदन में उठायेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा में क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू होने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

एएम नाथ।चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सरोल स्थित परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त...
article-image
पंजाब

अभिनेत्री नीरू बाजवा अदालत में पेश : एससीएसटी एक्ट के तहत उक्त तीनों के खिलाफ किया था केस दर्ज

अमृतसर  :  पंजाबी फिल्म बूहे बारियां की अभिनेत्री नीरू बाजवा, लेखक जगदीप सिंह और डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह सोमवार सुबह अमृतसर में न्यायाधीश प्रभजोत कौर की अदालत में पेश हुए। वेरका पुलिस ने 20...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिला ने जीती ट्राफी : एसपी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे ईनाम

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने...
article-image
पंजाब

12 किलो हेरोइन बरामद : तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस

अमृतसर। जिला देहात पुलिस के थाना घरींडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलो 960 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!