राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा दावा :  हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा

by
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है और मैं 100 प्रतिशत सबूतों के साथ ये बोल रहा हूं।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास एटम बम है और ये फटेगा तो हिंदुस्तान में चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा। उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारी रिटायर भी हो जाएंगे तो छोड़ेंगे नहीं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है, और मैं ये हल्के में नहीं बोल रहा हूं। मैं 100 प्रतिशत सबूतों के साथ ये बात कह रहा हूं। हम जैसे ही ये सबूत सबके सामने रखेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है। किसके लिए करा रहा है—भाजपा के लिए करा रहा है। ये ओपन एंड शट है; इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।
उन्होंने कहा कि हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था, और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संदेह था। हमें स्टेट लेवल पर लगा कि चोरी हुई है। एक करोड़ वोटर ऐड हुए थे, फिर हम थोड़ा डिटेल में गए। चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था, इसलिए हमने अपनी तरफ से जांच करवाई। इस जांच में 6 महीने लगे और जो हमें मिला है, वो एटम बॉम्ब है, और ये फटेगा तो आप हिंदुस्तान में इलेक्शन कमीशन कहीं नहीं देखेंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं सिरियसली बोल रहा हूं, चुनाव आयोग में जो भी वोट चुराने का काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं। क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो देशद्रोह है। आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना ने नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मीनू सेठी का किया सम्मान

होशियारपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश महिला विंग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री को दोबारा पार्टी की प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुलेआम संबंध बनाने वाले मनोहरलाल धाकड़ को मिली जमानत

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर लड़की के साथ खुलेआम संबंध बनाने वाले भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड़ को जमानत मिल गई है। वीडियो वायरल होने के बाद एक दिन पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झूठ के अलावा कोई योजना और आर्थि क सुधार कीपहल नहीं है मुख्यमंत्री की उपलब्धि : जयराम ठाकुर

अपने तीन साल के जश्न में तीन प्रदेशव्यापी योजना तक नहीं बता पाई सरकार और मुख्यमंत्री झूठे बयानों से नहीं प्रभावी आर्थिक सुधारो से प्रदेश की आर्थिकी होगी मजबूत एएम नाथ। शिमला : शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत: नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का पुलिस ने किया मामला दर्ज

रोहित जसवाल।  शिमला, 23 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में नशे की ओवरडोज से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला राजधानी...
Translate »
error: Content is protected !!